फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लेट हुई शताब्दी में 30 विधायक थे सवार

लेट हुई शताब्दी में 30 विधायक थे सवार

Sun, 02 Sep 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
लेट हुई शताब्दी में 30 विधायक थे सवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ से अलीगढ़ लौट रहे चार स्थानीय विधायक रात ढाई बजे के बाद अपने अपने घर पहुंचे। यह विधायक इटावा से दो कार लेकर अलीगढ़ आ पाए थे। क्योंकि शताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार की शाम 6.27 बजे से रात 12 बजे के बाद इटावा में ही खड़ी रही। यह ट्रेन शनिवार सुबह 5.20 बजे अलीगढ़ आई। वीआईपी ट्रेन ने इटावा से अलीगढ़ तक का लगभग दो सौ किमी का सफर 11 घंटों में तय किया।

इससे ट्रेन में सवार सैकड़ों मुसाफिर इंतजार करते करते बदहवास हो गये। महिलाओं और बच्चों की दशा सबसे ज्यादा खराब हुई। बुलेट ट्रेन चलाने की योजना पर काम कर रही केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश में सत्तारूढ़ योगी सरकार के भाजपा विधायकों को ट्रेन में सवार मुसाफिरों के ताने भी सुनने पड़े, जो लेटलतीफी से आपा खो चुके थे।
विज्ञापन


ट्रेन में बरौली से भाजपा विधायक ठा. दलवीर सिंह, छर्रा से विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह, इगलास से विधायक राजवीर दिलेर, शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन एक साथ एक ही कोच में अगलबगल की सीट पर सफर कर रहे थे। ट्रेन लखनऊ से सही समय शुक्रवार दोपहर 3.35 पर चल दी थी। इटावा भी सही समय 6.20 से सात मिनट लेट 6.27 बजे पहुंच गई थी। बस यहीं पर ओएचई का तार टूट गया, जिसके बाद ट्रेन खड़ी रही। जब रात नौ बजे तक ट्रेन नहीं चली तो विधायकों का सब्र जवाब दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ से बात हुई तो उन्होंने सबसे पहले खाना भिजवाया। (शताब्दी की व्यवस्था के अनुसार लखनऊ से अलीगढ़ आने वाले को खाना नहीं मिलता क्योंकि ट्रेन रात आठ बजे अलीगढ़ आ जाती है, इसलिए अलीगढ़ से आगे निकलने पर शेष मुसाफिरों को खाना दिया जाता है।) खाना खाने के बाद ही शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन का बीपी (ब्लड प्रेशर) बढ़ गया। डाक्टर बुला कर बीपी चेक कराया गया। इसके बाद रात दस बजे जब रेल प्रशासन ट्रेन चलाने की सही और सटीक जानकारी नहीं दे पाया तो विधायक ट्रेन से उतर गए। एक परिचित के माध्यम से एक इनोवा और क्रेटा कार मंगवाई गई। इसी कार से विधायक इटावा, आगरा होते हुए रात ढाई बजे अलीगढ़ आए।


विधायक दलवीर सिंह के प्रतिनिधि सुशील गुप्ता ने बताया कि ट्रेन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 30 विधायक सवार थे, जो विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद वापस घर लौट रहे थे। अलीगढ़ वाले तो कार से घर आ गए लेकिन गाजियाबाद उतरने वाले अधिकांश विधायक ट्रेन में ही रहे। इधर, स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन शनिवार सुबह 5.20 बजे आई, जिसको शुकवार की रात 8 बजे आना चाहिए था। हालांकि शेडयूल के अनुसार शनिवार को अलीगढ़ से लखनऊ जाने वाली ट्रेन सुबह सही समय आठ बजे आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed