{"_id":"5b5a30504f1c1b44748b7085","slug":"41532637264-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक सोमवार को महानगर में रहेगी नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक सोमवार को महानगर में रहेगी नो एंट्री
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शिव आराधना का पवित्र महीना श्रावण मास का पहला सोमवार 30 जुलाई को है। श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक एवं पूजा से भगवान भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होकर भक्तों की मनौती पूरी करते हैं। यही कारण है शिव भक्त इस माह के प्रत्येक सोमवार को व्रत आदि रखकर भोलेबाबा की पूजा करते हैं।
श्रावण मास के सोमवार को खेरेश्वर, अचलेश्वर महादेव पर कांवड़ियों की भीड़ रहती है। इसके साथ ही गभाना स्थित भूमिया बाबा महादेव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ती है। भक्तों की संख्या को देखते हुए पुलिस ने माह के प्रत्येक सोमवार को भारी वाहनों का प्रवेश महानगर में बंद कर दिया है।
इसके साथ ही रामघाट रोड पर हल्के वाहनों का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा। एसपी ट्रैफिक अजीज उल हक ने बताया कि श्रावण माह के सोमवार 30 जुलाई, छह अगस्त, 13 अगस्त, 20 अगस्त एवं नौ अगस्त को पड़ रहे हैं। इस दौरान महानगर के प्रमुख शिव मंदिरों में कांवड़ियों की भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
कांवडिये रामघाट समेत अन्य स्थानों से कांवड़ लेकर शिव मंदिर पर पहुंचेंगे। इसी के ध्यान में रखते हुए महानगर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही रामघाट रोड पर हल्के वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे। नौ अगस्त को शिवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। नौ अगस्त को महानगर क्षेत्र में भारी कॉमर्शियल वाहनों रात दो से शाम छह बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे।
इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
- दुबे पड़ाव चौराहे से एटा चुंगी चौराहे पर प्रतिबंध
- सारसौल चौराहे से नादापुल की तरफ वाहनों का आवागमन
- खेरेश्वर चौराहे से नादा पुल की तरफ वाहनों का प्रवेश
- मथुरा रोड बाईपास चौराहे से नादापुल की तरफ वाहनों का प्रवेश
- रात्रि में शहर में प्रवेश किये वाहन नो-एंट्री में ढील के समय नादा पुल से मथुरा रोड की ओर जाएंगे।
- श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुये रोडवेज एवं प्राईवेट बसों का आवागमन धीमी गति से जारी रहेगा।