{"_id":"5b2165754f1c1b13358b6875","slug":"41528915317-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की तपिश में वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की तपिश में वृद्ध की मौत
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ।
अकराबाद अलीगढ़ के गांव इरखनी मंडनपुर निवासी 80 वर्षीय वृद्ध की बुधवार की दोपहर में पंत चौराहे पर भीषण गर्मी के चलते मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचित कर शव को गांव ले गये।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी वाले पुत्र छोटे 80 वर्ष बुधवार को सिकंदराराऊ गांव से आया था। दोपहर में वो पंत चौराहे पर वाहन से उतरा तो उसे जोर से चक्कर आ गए। वह वहीं पर गिर पड़ा। लोगों ने उसे उठाकर पेड़ की छांव में बैठाया। थोड़ा ठीक होने पर वृद्ध ने एक व्यक्ति से सहायता मांगकर उसके मोबाइल से घर वालों को तबियत खराब होने की सूचना दी।
एक घंटे तक वो पेड़ के नीचे पड़ा रहा। इस दौरान उसकी मौत हो गई। डेढ़ घंटे बाद उसके नाती लालू तथा अशोक गांव से आए तथा उसके पास पहुंचे तो पाया कि उनकी मौत हो गई। मौत की लिखित सूचना कोतवाली पर देकर परिजन उसके शव को गांव ले गए।
विज्ञापन
मामले को लेकर जब सीएचसी प्रभारी से बात से की गई तो उन्होंने मामले से अनभिज्ञता प्रकट की। इधर पंत चौराहे पर पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वृद्ध गर्मी से से बुरी तरह अकुलाया हुआ था।