{"_id":"5a6ce5474f1c1b4f588b5160","slug":"41517086023-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ की सीमा टाकीज में आज से चलेगी पद्मावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ की सीमा टाकीज में आज से चलेगी पद्मावत
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा टाकिज में आज से चलेगी फिल्म पद्मावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बहुचर्चित फिल्म पद्मावत को देखने के लिए बैचेन दर्शकों के लिए खुशखबरी है। रविवार आज से शहर के प्रतिष्ठित सीमा टाकिज में यह फिल्म चलेगी। एसएसपी के सुरक्षा का भरोसा दिलाए जाने के बाद सिनेमाघर संचालक ने यह निर्णय लिया है।
सीमा टाकिज प्रबंधक अक्षय दीक्षित ने बताया कि इस मामले में शनिवार को अलीगढ़ मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फिल्म पद्मावत के मामले में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय से मुलाकात की थी और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म को चलाने की अनुमति दे दी है और प्रदेश सरकार ने भी इस फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। यदि सुरक्षा मिले तो हम इस फिल्म को चला देंगे।
उन्होंने बताया कि एसएसपी ने रविवार से फिल्म चलाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। उन्होंने फोन से अमर उजाला को बताया कि फिल्म चलाने का शेड्यूल देर रात तक आ जाएगा। इसके बाद निर्धारित शेड्यूल के आधार पर फिल्म का प्रदर्शन कराया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि कुछ अन्य सिनेमाघरों में भी यह फिल्म चलेगी। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने इसकी सहमति जारी कर दी है।
विज्ञापन
बताते चलें कि गुरुवार को रिलीज हुई विवादास्पद फिल्म पद्मावत आने से पहले ही जनपद भर में विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया था। लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन से भयाक्रांत सिनेमाघर संचालक इस फिल्म को दिखाने का साहस नहीं कर पा रहे थे। इससे दर्शकों में निराशा का माहौल था। इधर, एसएसपी राजेश पांडेय ने स्वीकारा है कि सीमा टॉकिज प्रबंधन सहित कुछ लोग उनसे मिले थे। उन्हें फिल्म संचालन के लिए सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है।