{"_id":"59a082204f1c1b393a8b4a55","slug":"41503691296-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्डड्रिंक की सीलबंद बोतल में मिला कंडोम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्डड्रिंक की सीलबंद बोतल में मिला कंडोम
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्डड्रिंक की सीलबंद बोतल में मिला कंडोम
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना सासनी गेट इलाके में एक प्रोविजन स्टोेर से खरीदी गई कोल्डड्रिंक की सीलबंद बोतल में कंडोम निकलने का मामला प्रकाश में आया है। कोल्डड्रिंक खरीदने वालों ने चारों बोतलों को अभी खोला नहीं है। वह अब इस मामले को उपभोक्ता संरक्षण फोरम में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
सासनी गेट के सराय हरनारायण में रहने वाले योगेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वह विश्व हिंदू संगठन नाम से एक संस्था चलाते हैं। गुरुवार को संस्था के काम से ही उनके पास संगठन से जुड़े सराय हरनारायण निवासी शेखर पंडित और बनियापाड़ा निवासी तुलसी प्रसाद वार्ष्णेय आए। पास की ही दुकान से उन्होंने चार कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें मंगाईं।
खोलने से पहले तुलसी प्रसाद की नजर एक बोतल में अंदर कुछ पडे़ होने पर गई। ध्यान से देखा तो एक बोतल में कंडोम था। इसी तरह तीन अन्य बोतलों में भी माचिस की तीली और अन्य तरह की चीजें थीं।
विज्ञापन
चारों बोतलों को नहीं खोला गया। जब दुकानदार से पता किया तो उसने बताया कि सेल्समैन यहां दे जाता है। योगेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि जिस एजेंसी से सप्लाई आती है, उसका एडीए सासनी गेट में ही गोदाम है। इस पूरे प्रकरण में अब योगेश कुमार गुप्ता ने न्यायालय उपभोक्ता संरक्षण जाने की तैयारी की है।