फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चौथे दिन धरना खत्म

चौथे दिन धरना खत्म

Mon, 19 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
चौथे दिन धरना खत्म
चौथे दिन सफाई कर्मचारियों का धरना खत्म
विज्ञापन



ब्यूरो, अमर उजाल, अलीगढ़।

ठेका सफाई कर्मियों की भर्ती ई-टेंडरिंग के माध्यम से किए जाने के विरोध में चल रहा नगर सफाई मजदूर संघ का धरना चौथे दिन रविवार को देर शाम वार्ता के बाद खत्म हो गया।

इस दौरान नगर आयुक्त से हुई वार्ता में कई मांगों पर निदान का भरोसा दिलाया गया जबकि कुछ मांगें ऐसी हैं, जिन्हें नगर निगम बोर्ड में प्रस्ताव लाकर पूरा कराने और कुछ को शासन से मंजूरी लेने के बाद पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद धरना खत्म करने का निर्णय लिया गया। हालांकि इस वार्ता से पहले एक संघर्ष समिति का भी गठन किया गया था। दिन भर चले धरने के बाद देर शाम नगर निगम सेवा भवन परिसर में नगर आयुक्त से सफाईकर्मी नेताओं की वार्ता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ठेका सफाईकर्मियों की भर्ती ई-टेंडरिंग से न होने, आउटसोर्सिंग के जरिये भर्ती न किए जाने, ठेका कर्मियों का जीपीएफ लागू किए जाने, शिक्षित कर्मियों का प्रमोशन देने पर सहमति बनी।

इसके अलावा स्थायीकर्मियों के प्रमोशन, रिक्त पदों पर वरिष्ठता के आधार पर संविदाकर्मियों का समायोजन, स्टाफ आवास, ठंडी वर्दी आदि पर बोर्ड व शासन से सहमति का भरोसा दिलाया गया।

इससे पहले दिन में चले धरने पर एक संघर्ष समिति के गठन का निर्णय लिया गया था। इस धरने व समझौता वार्ता में संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, पूर्व महामंत्री राधेलाल घूरी आदि मौजूद थे।



सफाई कर्मचारी नेताओं से उनकी मांगों के संबंध में वार्ता हुई है जो काफी सकारात्मक रही है। उनके हितों को ध्यान में रखकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। किसी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
संतोष कुमार शर्मा नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed