फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   400 million swallow in the name of audit

ऑडिट के नाम पर 4 करोड़ स्वाहा होने की आशंका

Mon, 08 May 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 08 May 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
400 million swallow in the name of audit
AMU GATE - फोटो : file foto
 एएमयू में ऑडिट के नाम पर 4 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वाहा होने की आशंका है। एएमयू प्रशासन द्वारा 7 से 12 मई तक के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। इस अवधि में तीन अवकाश हैं। ऐसे में एएमयू के शिक्षक एवं कर्मचारियों को करीब 4 करोड़ से अधिक की धनराशि डीएल के रूप में भुगतान करनी पड़ेगी।   
विज्ञापन

एएमयू की शैक्षणिक, शोध, वित्तीय एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर ऑडिट के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा पांच सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया गया है। टीम के सदस्य 8 मई यानी सोमवार को ऑडिट के लिए पहुंच रहे हैं और 12 मई तक अपने कार्यों को अंजाम देंगे। मंत्रालय की इस ऑडिट के कारण अधिकारी बेहद दबाव में हैं। स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एएमयू में रविवार को तमाम विभाग एवं कॉलेज खुले रहे और ऑडिट से संबंधित तैयारी चलती रही। रविवार के अतिरिक्त 10 मई को ब्ुद्ध जयंती एवं 12 मई को ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के अवकाश पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

अमुटा के संयुक्त सचिव अशरफ मतीन का कहना है कि इस ऑडिट के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अवकाश पर रोक लगाना लोगों के समझ में नहीं आ रहा है। इस तीन दिन के बदले एएमयू के शिक्षक एवं कर्मचारियों को करीब 4 करोड़ रुपये डीएल के रूप में भुगतान करना पड़ेगा, जो पब्लिक फंड का दुरुपयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उल्लेखनीय है कि मंत्रालय द्वारा गठित पांच सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी के कोआर्डिनेटिंग ऑफिसर बंगलूरू के सुधांशु मोहंती हैं। इसके अन्य सदस्यों में महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी अजमेर के वाइस चांसलर प्रो. कैलाश सोदानी, आईआईटी मद्रास के डॉ. श्रीपद करमालकर, गोहाटी यूनिवर्सिटी के डॉ. मजहर आसिफ एवं आईआईएम बंगलूरू के प्रो. शंकरशन बसु शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed