फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   33% seats will not increase in undergraduate courses: Vice Chancellor

स्नातक पाठ्यक्रमों में नहीं बढ़ेंगी 33 फीसदी सीटें : कुलपति

Sun, 09 Oct 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:33 AM IST
सार

राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि विश्वविद्यालय से संबद्ध एटा, हाथरस, अलीगढ़ और कासगंज के महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में 33 फीसदी सीटें नहीं बढ़ेंगी।सीटें केवल शासन के आदेश पर ही बढ़ाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
33% seats will not increase in undergraduate courses: Vice Chancellor

विस्तार

राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि विश्वविद्यालय से संबद्ध एटा, हाथरस, अलीगढ़ और कासगंज के महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में 33 फीसदी सीटें नहीं बढ़ेंगी। सीटें केवल शासन के आदेश पर ही बढ़ाई जा सकती हैं। फिलहाल शासन से उन्हें इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्ध महाविद्यालयों में 33 फीसदी सीटें बढ़ा दी गई हैं। सीटों की वृद्धि शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए मान्य होगी। आगरा में कुलसचिव की ओर से पत्र जारी होने के बाद शनिवार को आरएमपीयू अलीगढ़ में भी सीटें बढ़ने की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन

चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि सीटें बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन शासनादेश आएगा, तब सीटें बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह विश्वविद्यालय को एक आदर्श विश्वविद्यालय बनाने की प्रयास में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सीटें बढ़ने के संकेत
आरएमपीयू से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में 33 फीसदी सीटें बढ़ने के संकेत हैं। 10 अक्तूबर तक विवि को सीटें बढ़ाने का शासनादेश मिलने की संभावना है। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश से वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए शासन से सीटें बढ़ाने का अनुरोध शहर विधायक मुक्ता राजा और पूर्व विधायक ने किया था। उम्मीद जताई जा रही है कि शासन ने सीटें बढ़ाने के अनुरोध को संज्ञान ले लिया है। सोमवार तक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed