{"_id":"649891970a7997454f02db34","slug":"32-lakh-51-thousand-rupees-presented-to-jattari-chairman-aligarh-news-c-109-1-jat1001-71-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जट्टारी चेयरमैन को भेंट किए 32 लाख 51 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जट्टारी चेयरमैन को भेंट किए 32 लाख 51 हजार रुपये
Mon, 26 Jun 2023 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को एक मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम में वैश्य समाज के लोगों ने नगर पंचायत चेयरमैन प्रदीप बंसल को 2 लाख 51 हजार रुपये भेंटकर और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। बाद में चेयरमैन ने यह धनराशि अग्रवाल धर्मशाला के जीर्णोद्धार के लिए भेंट कर दिया।
इस मौके पर प्रदीप बंसल ने कहा वैश्य समाज की ओर से किए गए सम्मान पर वह सदैव ऋणी रहेंगे। भेंट स्वरूप मिली धनराशि को अग्रवाल धर्मशाला की जीर्णोद्धार के कार्य में उपयोग किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त उनसे जो बन पड़ेगा वह धर्मशाला के कार्य में लगाएंगे। समाज के लोगों से आग्रह किया कि धर्मशाला के जीर्णोद्धार के कार्य में सहयोग देकर कस्बे में वैश्य समाज की धर्मशाला की सुंदरता को और निखारने में सहयोग करें ताकि जरूरतमंद लोग इस धर्मशाला को शादी समारोह व अन्य उत्सवों में इस्तेमाल कर सकें। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, छीतरमल भगतजी, विशाल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दीनदयाल एलन, सतीश सिंघल, पवन एलन, रमेश, श्रीचंद, गुलशन मौजूद रहे। संवाद