फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चप्पा-चप्पा बन गया है रोडवेस बसों को चेक करने का अड्डा

चप्पा-चप्पा बन गया है रोडवेस बसों को चेक करने का अड्डा

Thu, 30 Aug 2018 02:56 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
चप्पा-चप्पा बन गया है रोडवेस बसों को चेक करने का अड्डा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एसटीएफ द्वारा रोडवेज बसों में चल रहे फर्जी टिकट रैकेट का खुलासा करने के बाद परिवहन निगम की नजर अब दागी मार्गों पर टिक गई है। एक-एक मार्ग पर तीन-तीन सचल दस्ते चेकिंग के लिए तैनात हैं। 60 से 65 किलोमीटर की दूरी में तीन-तीन सचल दस्तों की चेकिंग के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।

विदित हो कि 20 अगस्त को एसटीएफ ने इगलास में कार्रवाई करते हुए रोडवेज में चल रहे फर्जी टिकट रैकेट का खुलासा किया था। इस कार्रवाई में सरगना देवेंद्र सिंह व मेघ सिंह समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि दो लोग भागने में सफल रहे थे। इसके बाद 24 लोगों से अधिक चालक-परिचालक व बाबूओं पर कार्रवाई की गाज गिर चुकी है।
विज्ञापन


रोडवेज बसों में चल रहे फर्जी टिकट रैकेट का खुलासा होने के बाद परिवहन निगम के अधिकारियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। एसटीएफ सूत्रों के अनुसार अलीगढ़-आगरा, अलीगढ़-मथुरा, अलीगढ़-एटा, अलीगढ़-हाथरस मार्गों पर सरगना ने फर्जी टिकट का जाल बिछा रखा था। एसटीएफ द्वारा खुलासा करने के बाद परिवहन के निगम के सचल दस्ते अब इन मार्गों पर मुस्तैदी दिखा रहे हैं। अलीगढ़ से मथुरा के बीच में दिन हो या रात तीन-तीन सचल दस्ते चेकिंग कर रहे हैं। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दागी मार्गों पर ध्यान, अन्य रूट से सचल दस्ते अंजान
एसटीएफ की कार्रवाई के बाद परिवहन निगम के सचल दस्तों की निगाहें दागी मार्गों पर लगातार बनी हुई हैं। लेकिन अन्य मार्गों पर चेकिंग का अभाव साफ देखा जा रहा है। लखनऊ मुख्यालय, आरएम मुख्यालय एवं लोकर सचल दस्ते केवल दागी मार्गों पर चेकिंग में लगे हुए हैं। इस जानकारी का अन्य रूट के चालक-परिचालक जमकर फायदा उठा रहे हैं। ये लोग अन्य मार्गों पर जमकर डब्लूटी (बेटिकट) यात्रियों को यात्रा करा रहे हैं। जिनसे विभाग अंजान बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed