फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बकरीद के लिए शहर को छह जोनों में बांटा, प्रभारी नियुक्त

बकरीद के लिए शहर को छह जोनों में बांटा, प्रभारी नियुक्त

Tue, 21 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बकरीद के लिए शहर को छह जोनों में बांटा, प्रभारी नियुक्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बकरीद के मौके पर सफाई, पानी, बिजली आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने की व्यवस्था की गई है। बकरीद को लेकर नगर आयुक्त ने छह जोन बनाए हैं। प्रत्येक जोन में प्रभारी की नियुक्ति की गई है। 30 सह जोन प्रभारी बनाए हैं।

842 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही 4 मैकेनिक लोडर, 18 मोबाइल ट्रैक्टर, 10 टेपों ट्रिपर को कुर्बानी के अवशेष उठाने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन


230 सूआर पालकों को नगर निगम की ओर से नोटिस दिए गए हैं। साथ ही कुर्बानी के अवशेष फेंकने के लिए 46 स्थान निर्धारित किए गए हैं।

इस बार नगर निगम की सीमा में आए 19 गांवों में भी नगर निगम की ओर से सफाई, पेयजल और पथ प्रकाश व्यवस्था की गई है। भारी बारिश के अनुमान के चलते शाहजमाल ईदगाह, जीवनगढ़ और जमालपुर पर पंप सेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं छह जोन
1- शाहजमाल ईदगाह- नोडल अधिकारी रमाकांत राम अधिशासी अभियंता (निर्माण) कर अधीक्षक अजीत कुमार राय, सहायक अभियंता (जल) एनके कनौजिया, अवर अभियंता (निर्माण) संजय कुमार, स्वच्छता निरीक्षक (वार्ड 4) आरसी सैनी, राजस्व निरीक्षक प्रवीन सिंह, प्रकाश निरीक्षक रमेश पाल सिंह।

2-ऊपरकोट जामा मस्जिद- नोडल अधिकारी अतर सिंह सहायक अभियंता निर्माण, स्वच्छता निरीक्षक वार्ड 1 आरके यादव, अवर अभियंता कपिल कुमार, राजस्व निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव, सीवर प्रभारी वशिष्ठ कुमार, प्रकाश निरीक्षक मोहन सक्सेना।

3- हाथीपुल व देहलीगेट- नोडल अधिकारी इंद्रजीत सिंह, जोनल सफाई अधिकारी अवर अभियंता (निर्माण) अमरीश वर्मा, राजस्व निरीक्षक आलोक वर्मा, लिपिक धर्मवीर सिंह, सेनेटरी सुपरवाइजर रास बिहारी।

4-जमालपुर ईदगाह नोडल अधिकारी आरपी सिंह कर निर्धारण अधिकारी, अवर अभियंता (निर्माण) योगराज सिंह यादव, स्वच्छता निरीक्षक वार्ड 6 अनिल आजाद, राजस्व निरीक्षक, राकेश चाहर, कार्यवाहक प्रकाश सुपरवाइजर पंकज, सेनेटरी सुपरवाइजर वार्ड. 6 श्यौराज, विनोद कुमार।

5- जीवनगढ़ ईदगाह - नोडल अधिकारी कर अधीक्षक राजेश गुप्ता, राजस्व निरीक्षक विवेक कुमार, सीवर प्रभारी रमेश चंद्रा, सेनेटरी सुपरवाइजर विष्णु गोपाल, कार्यवाहक प्रकाश सुपरवाइजर महेंद्र पाल सिंह।

6- प्रशासनिक कैंप- नोडल अधिकारी कर अधीक्षक सभापति यादव, राजस्व निरीक्षक राकेश बाबू टारजन, सीवर प्रभारी हजारी लाल।

यह किए हैं इंतजाम
बकरीद पर सबसे बड़ी चुनौती कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों के निस्तारण की है। जिसके लिए प्लानिंग करते हुए 4 मैकेनिक लोडर, 18 मोबाइल ट्रैक्टर, 10 टेपों ट्रिपर को तीन दिन लगातार व्यवस्था में लगाया गया है। यह वाहन निरंतर शहर में घूम-घूम कर अपशिष्ट को उठाएंगे। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में 46 स्थानों पर कूड़ेदान रखवाए गए हैं। नगर निगम सीमा में शामिल 19 गांवों में भी नगर निगम ने विशेष सफाई, पेयजल पथ प्रकाश की व्यवस्था है।
- सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त

पानी के टैंकर तैयार, नलकूपों पर जेनरेटर की व्यवस्था
पेयजल व्यवस्था के लिए ईदगाह, जामा मस्जिद, थाना देहली गेट, सब्जी मंडी, हाथी पुल, जमालपुर ईदगाह, जीवनगढ़ ईदगाह आदि क्षेत्रों पर पानी के टैंकर खड़े कराने की व्यवस्था की गई है। साथ ही बिजली की आपूर्ति में बाधा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण नलकूपों पर जेनरेटरों की व्यवस्था के साथ-साथ महानगर में विभिन्न स्थानों पर पेयजल के टैंकर खड़े कराए जाने का दायित्व महाप्रबंधक जल को सौंपा गया। नगर आयुक्त ने बताया कि भारी वर्षा के अनुमान पर शाहजमाल ईदगाह पर 2, जीवनगढ़ पर 1 तथा जमालपुर पर 1 पंपसेट लगाए हैं। पथ प्रकाश के लिए सभी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में प्रकाश बिंदुओं को पूरी तरह प्रकाशवान रखने के निर्देश दिए गए हैं।


कंट्रोल रूम की स्थापना की
नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना इस पर्व पर उनकी प्रथम प्राथमिकता है। इसलिए बकरीद से तीन दिन तक सुबह 6 बजे से शहर में वाहनों को कूड़ा उठाने, अवशेषों के पड़े होने पर त्वरित कार्यवाही के लिए नगर निगम कंट्रोल रूम फोन नंबर 7500112224, 2502111, 18002747047 को लगातार कार्यशील रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed