{"_id":"5b6b56a94f1c1b8d3e8b5e11","slug":"31533761193-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गम भरे माहौल में बोलने के लिए शब्द नहीं : मुंजाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गम भरे माहौल में बोलने के लिए शब्द नहीं : मुंजाल
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
‘बार-बार उत्तरा कपूर मुझे अलीगढ़ आने के लिए कहती रहीं, लेकिन व्यावसायिक व्यस्तता के चलते मैं नहीं आया। अब मुझे ऐसी स्थिति में आना पड़ा, जब वे (उत्तरा कपूर) दुनिया में नहीं हैं’। ये बातें बुधवार को मैरिस रोड स्थित उत्तरा कपूर के आवास पर हीरो मोटर कॉर्प के सीईओ पवन मुंजाल ने कहीं।
उद्योगपति पवन मुंजाल यहां कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्य उत्तरा कपूर के निधन पर उनके परिजनों से शोक जताने पहुंचे थे। वह शाम 3:45 बजे उनके आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे गम भरे माहौल में बोलने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। करीब एक घंटा रुकने के बाद हेलीकाप्टर से गुरुग्राम रवाना हो गए।
मुंजाल की पत्नी भी आई थीं। उत्तरा कपूर की बेटी मनी की शादी पवन मुंजाल के भांजे से हुई है। दोनों परिवारों में काफी घनिष्ठता है। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि उत्तरा कपूर उनके यहां करीब साढ़े चार साल तक प्रधानाचार्य थीं।
विज्ञापन
उनमें नेतृत्व क्षमता गजब की थी। उनकी कमी खलेगी। इस अवसर पर उद्योगपति विजय बजाज, धनजीत वाड्रा, स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।