{"_id":"5b45174d4f1c1b77468b5c86","slug":"31531254605-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पता में आशा वर्कर को पांच हजार रुपये लेते दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पता में आशा वर्कर को पांच हजार रुपये लेते दबोचा
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिला महिला अस्पताल में इगलास क्षेत्र की एक आशा वर्कर ने प्रसव को आई महिला से पांच हजार रुपये ऐंठ लिए। मंगलवार को यह मामला महिला के पति ने अस्पताल प्रशासन के समक्ष रखा। जिसके बाद आशा वर्कर से पैसे वापस कराने की कार्यवाही कराई जा रही है।
इगलास के गांव रामपुर का रहने वाला राम हरी चिनाई आदि का काम करता है। चार जुलाई को उसकी पत्नी हेमलता को प्रसव पीड़ा होने के बाद वह उसे मोहन लाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय लाया था। उसके साथ क्षेत्र की आशा वर्कर भी आई थी।
आरोप है कि आश वर्कर ने राम हरी को बताया कि बच्चा आपरेशन से होगा और इसके लिए पांच हजार रुपये लगेंगे। राम हरी ने पैसे दे दिए। हेमलता का प्रसव आपरेशन से हो गया और उसने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
दोनों जच्चा और बच्चा अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच राम हरी को जानकारी हुई कि यहां पर किसी तरह का कोई पैसा नहीं लगता है। तो वह मंगलवार को अस्पताल की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान से मिला और पूरी बात बताई। इस पर डॉ. गीता प्रधान ने पूरी घटना से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया साथ ही आशा वर्कर को भी अस्पताल में तलब किया। अब आशा से पैसे वापस कराने की तैयारी की जा रही है।
‘महिला के पति ने लिखित में शिकायत दी है। आशा से पैसे वापस कराए जा रहे हैं। साथ ही विभागीय कार्यवाही के लिए अधिकारियों को लिखित में अवगत कराया जा रहा है’
- डॉ. गीता प्रधान, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल