{"_id":"5ae785424f1c1b57098b753f","slug":"31525122370-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पातल के आगे नाला निर्माण से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पातल के आगे नाला निर्माण से परेशानी
Updated Tue, 01 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मोहन लाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य मार्ग के आगे नाला निर्माण का काम होने के चलते मरीजों को परेशानी हो रही है। एंबुलेंस भी पास की गली में होकर अस्पताल के दूसरे गेट से प्रवेश कर रही हैं।
अस्पताल की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान कहती हैं कि अभी तक जो नाला बना हुआ था उसका पानी ओवर फ्लो होकर अस्पताल में ही आ जाता है। बारिश के समय में समस्या और बढ़ जाती है। सारा गंदा पानी अस्पताल में प्रवेश कर जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए नाले का ठीक से निर्माण कराया जा रहा है।
मरीजों कोे कुछ दिन की परेशानी है, लेकिन पीछे का गेट खोल दिया गया है। साथ ही बंद किए गए गेट पर लिखवा भी दिया है कि पीछे वाला गेट खुला है। दूसरी ओर जो भी मरीज और तीमारदार आ रहे थे वह मुख्य गेट पर ही आ रहे थे। वहां से पिछले गेट की ओर मुड़ने पर जाम भी लग रहा था।