फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने में प्रशासन के प्रयास सराहनीय

बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने में प्रशासन के प्रयास सराहनीय

Wed, 14 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने में प्रशासन के प्रयास सराहनीय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण और जनपद के नोडल अफसर सुधीर गर्ग ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नकल रोकने के प्रशासन के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि कक्ष निरीक्षकों के नकल कराते पकड़े जाने एवं कई मुन्ना भाइयों के पकड़े जाने से साबित होता है कि प्रशासन की सख्ती काम आ रही है।

प्रमुख सचिव उद्यान कलेक्ट्रेट में प्रेस से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता नकल पर प्रभावी अंकुश लगाकर फेयर परीक्षा कराना है। ताकि बेहतर व पढ़ने वाले बच्चे आगे बढ़ सकें। इसके लिए जो भी संभव हो सकेगा किया जाएगा।
विज्ञापन

फर्जी परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार कराई जा रही है। जल्द ही इन्हें ब्लैक लिस्ट कर और प्रतिबंध लगाकर परीक्षा केंद्रों की सूची से हटवा दिया जाएगा। जिले में व्याप्त समस्याओं के संबंध में उन्होंने कहा कि समस्याओं में कमी आई है। जो समस्याएं बकाया हैं, उन्हें भी जल्द ही दूर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से आलू में हुए नुकसान के मुआवजे के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब तक प्रशासन की ओर से इस मामले में आंकड़े नहीं मिले हैं। दैवीय आपदा के मानक हैं और यदि मानकों के अनुरूप नुकसान पाया जाएगा तो उसका मुआवजा प्रभावित किसान को दिया जाएगा।


उन्होंने कुष्ठ रोग निवारण के लिए डीएम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डीएम के प्रयासों से घनी आबादी वाले क्षेत्र में टीकाकरण से लेकर अन्य काम कराया जा रहा है। उन्होंने पं.दीनदयाल अस्पताल की सफाई व्यवस्था की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि अस्पताल में सिटी स्कैन समेत अन्य सुविधाएं जुड़ने से मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed