फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सीएचसी पर प्रत्येक दिन अलग रंग की बेडशीट

सीएचसी पर प्रत्येक दिन अलग रंग की बेडशीट

Wed, 17 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी पर प्रत्येक दिन अलग रंग की बेडशीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


वह दिन लद गए जब स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में बेड पर सफेद रंग की बेडशीट बिछाई जाती थी। अब जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्ताह के प्रत्येक दिन अलग-अलग रंग की बेडशीट मिलेगी।

यह व्यवस्था वार्डों में बेडशीट न बदलने की लगातार आ रही शिकायतों के बाद की गई है। माना जा रहा है कि इस व्यवस्था से एक दिन पुरानी बेडशीट के इस्तेमाल करने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक अस्पताल की तरह ही होता है। यहां पर प्रसव आदि की भी सुविधा रहती है। अक्सर यहां पर भर्ती होने वाले मरीज के तीमारदार शिकायत करते थे कि भर्ती करने के समय बेड की चादर नहीं बदली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब प्रत्येक दिन अलग रंग की बेडशीट बेड पर बिछाई जाएगी। इससे प्रत्येक दिन नई बेड शीट बिछाना सुनिश्चित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed