{"_id":"5a42bec04f1c1b0f788b5257","slug":"31514323648-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में हंगामा, नगर आयुक्त के कक्ष में घुसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में हंगामा, नगर आयुक्त के कक्ष में घुसे
Updated Wed, 27 Dec 2017 03:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में हंगामा, नगर आयुक्त के कक्ष में घुसे
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
वाल्मीकि बस्तियों में विकास कार्य और बरात घर के निर्माण की मांग को लेकर भारतीय क्रांतिकारी वाल्मीकि सेवा दल ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राज जीवन के नेतृत्व में नगर निगम के सेवा भवन कार्यालय में जमकर प्रदर्शन और हंगामा किया। प्रदर्शनकारी नगर आयुक्त के कक्ष का ताला खुलवाकर उनकी कुर्सी तक पहुंच गए। बाद में नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन नगर निगम अधिकारियों को सौंपा। उनके समझाने के बाद ही वह शांत हुए।
दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि सन 2008 में उस समय के नगर आयुक्त ने वाल्मीकि समाज के लिए गांधी पार्क के पास बारात घर के लिए जगह दे दी थी, लेकिन बाद में वहां पर रैन बसेरा बना दिया गया। वहां पर बारात घर ही बनाया जाए। इसके अलावा वाल्मीकि बस्ती के शीशीयापाड़ा के पास सुलभ शौचालय खराब हालत में पड़ा है। उसे सही कराया जाए।
शहर में जहां भी वाल्मीकि बस्ती हैं वहां पर खराब पोल, खराब सरकारी हैंड पंप सहित अन्य जन सुविधाएं लचर स्थिति में हैं। नौरंगाबाद वाल्मीकि धर्मशाला का सबमर्सिबल पंप खराब है। इन्हीं सब मांगों को पूरा करने की मांग की है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विकास चेतन, प्रदीप मदन लाल आदि मौजूद थे।