फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नामित पार्षदों से सदन में ‘ताकत’ बढ़ाने की तैयारी

नामित पार्षदों से सदन में ‘ताकत’ बढ़ाने की तैयारी

Thu, 21 Dec 2017 01:53 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
नामित पार्षदों से सदन में ‘ताकत’ बढ़ाने की तैयारी
नामित पार्षदों से सदन में ‘ताकत’ बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।

नगर निगम के महापौर पद को गंवाने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब नगर निगम में नामित पार्षदों के सहारे अपनी ताकत में और इजाफा करने की तैयारी कर रही है। 70 पार्षदों वाले नगर निगम बोर्ड में भाजपा के 35 पार्षद हैं। 10 नामित पार्षदों के साथ भाजपा की सदन में संख्या 45 हो जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के मुताबिक नामित पार्षदों में अनुभवी, निगम की कार्यप्रणाली से अच्छी तरह परिचित आदि नामों पर विचार किया जा रहा है। इस कसौटी पर 22 साल नगर निगम बोर्ड में पार्षद रहे भाजपा नेता कुलदीप पांडे का नाम सबसे ऊपर है।
विज्ञापन


इसी तरह वरिष्ठ पार्षद और भाजपा नेता कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय का नाम भी मजबूत दावेदारों में से एक है। परंपरा रही है कि जिन वार्डों में पार्टी का प्रत्याशी हार गया है या जिन जातियों को चुनाव के दौरान सदन में प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, उनको नामित श्रेणी के माध्यम से सदन में भेजा जाता है। जिससे पार्टी का प्रतिनिधित्व उन क्षेत्रों में भी हो सके जिन क्षेत्रों में विभिन्न कारणों के चलते नहीं हो सका है। नामित पार्षदों के अलावा शहरी क्षेत्र से चुने गए विधायक, सांसद, विधान परिषद सदस्य भी नगर निगम बोर्ड के पदेन सदस्य होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामित पार्षदों के संबंध में संगठन को ही नाम भेजने होते हैं। यह जरूरी नहीं कि वह पार्टी से ही हों। समाज के कोई वरिष्ठ नागरिक, बुद्धिजीवी, संगीतकार आदि कोई भी हो सकता है। हमारी जिम्मेदारी तो शपथ ग्रहण कराने की है। पूरे प्रदेश के नामित पार्षदों की सूची एक साथ जारी होगी। नगरीय विकास मंत्री सूची जारी करेंगे।


- संजीव कुमार सिन्हा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम
अभी नामित पार्षदों की सूची तैयार करने में वक्त लग सकता है। शासन के निर्देश पर प्रक्रिया शुरू होगी। इस काम को ब्रज क्षेत्र ही शुरू करेगा। पार्षदों की टिकटों को भी उन्होंने ही तय किया था।
- विवेक सारस्वत, महानगर अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed