{"_id":"5a3184ce4f1c1b8b688b84b9","slug":"31513194702-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचम पार्टी के संस्थापक सलीम पीरजादा सुपुर्द-ए-खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचम पार्टी के संस्थापक सलीम पीरजादा सुपुर्द-ए-खाक
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
परचम पार्टी के संस्थापक सलीम पीरजादा सुपुर्द-ए-खाक
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
परचम पार्टी ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं एएमयू छात्र संघ के पूर्व सचिव सलीम पीरजादा (करीबियों के बीच लवी नाम से मशहूर) को मंगलवार को दोपहर जोहर की नमाज के बाद शौकत मंजिल कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनकी नमाजे जनाजा सर सैयद नगर की बड़ी जामा मस्जिद में अदा की गई। उनकी तदफीन में बड़ी संख्या में एएमयू बिरादरी के अतिरिक्त राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय गणमान्य लोग शामिल हुए। एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि लवी के इंतकाल से एएमयू बिरादरी को गहरी क्षति हुई है।
सलीम पीरजादा को 11 दिसंबर को अचानक हुए पक्षाघात के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां से बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के गंगा राम हास्पिटल में स्थानांतरित कर दिया गया। वह अपोलो हास्पिटल में भी भर्ती रहे। मंगलवार को उन्हाेंने अंतिम सांस लिया। 62 वर्षीय पीरजादा अविवाहित थे। शोक व्यक्त करने वालों में एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, मेयर मो. फुरकान, मो. वसीम अहमद, प्रो. शाफे किदवई, तारिक हसन, जीशान अहमद, पूर्व विधायक जफर आलम, पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक विवेक बंसल, एएमयू छात्र संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी, उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान राथर, पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन, कर्मचारी नेता फैसल गांधी, ऑल इंडिया अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के संस्थापक मो. सुहैब, साबिर बेग, इरशाद अहमद, इरफान उल्लाह खान, प्रो. वसीर अहमद, मुस्तफा जैदी, खालिद मसूद आदि शामिल हैैं।
उल्लेखनीय है कि लवी पीरजादा ने एएमयू से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। वह एएमयू छात्रसंघ के सचिव रहने के अलावा यूनिवर्सिटी स्केटिंग के कप्तान भी रह चुके थे और उनकी गणना राष्ट्रीय स्तर के स्केटर के रूप में होती थी। एएमयू के अल्पसंख्यक स्वरूप की बहाली के लिए चलाए गए आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। वह एक तेज तर्रार वक्ता के रूप में भी विख्यात थे। 2003 में उन्होंने परचम पार्टी की स्थापना की थी। उनके भतीजे उमर सलीम पीरजादा वर्तमान में एएमयू के जनसंपर्क अधिकारी हैं।
विज्ञापन
---