फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में रुकेगी आरपीएफ जवान का शव लेकर आ रही राजधानी एक्सप्रेस

अलीगढ़ में रुकेगी आरपीएफ जवान का शव लेकर आ रही राजधानी एक्सप्रेस

Sun, 01 Oct 2017 05:35 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में रुकेगी आरपीएफ जवान का शव लेकर आ रही राजधानी एक्सप्रेस
आरपीएफ जवान का शव लेकर आ रही राजधानी आज यहां ठहरेगी : सतीश
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

आरपीएफ जवान के शव को अलीगढ़ लाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस मंगलवार को अलीगढ़ जंक्शन पर ठहरेगी। भाजपा सांसद सतीश गौतम ने बताया कि इगलास निवासी सुरेश शर्मा वर्तमान में असोम के डिब्रूगढ़ में रेलवे सुरक्षा बल में निरीक्षक के पद पर तैनात थे।

एक सप्ताह पहले वह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार को उनका डिब्रूगढ़ में निधन हो गया। मंगलवार सुबह उनका शव राजधानी एक्सप्रेस से अलीगढ़ लाया जाएगा।
विज्ञापन


राजधानी एक्सप्रेस को अलीगढ़ में ठहराने के लिए डीआरएम इलाहाबाद से अनुमति ली गई है। सुरक्षा बल का जवान होने के नाते रेल प्रशासन ने इसकी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता एवं सदस्य उत्तर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य संदीप चाणक्य ने बताया कि पहले उनका शव डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी से दिल्ली लाया जा रहा था। लेकिन क्षेत्रीय लोगों के इस आग्रह पर कि जब राजधानी अलीगढ़ होकर निकलती है तो उनके शव को अलीगढ़ में ही ट्रेन रुकवा कर सुपुर्द किया जाए।


इस पर सांसद सतीश कुमार गौतम ने माननीय रेलमंत्री राज्य मंत्री पीयूष गोयल से वार्ता कर अधिकारियों को निर्देशित कराया और राजधानी को मंगलवार सुबह आठ बजे के लगभग अलीगढ़ में रुकने के निर्देश जारी करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed