फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में बस ने बाइक सवार रौंदे, एक की मौत, जाम

अलीगढ़ में बस ने बाइक सवार रौंदे, एक की मौत, जाम

Wed, 20 Sep 2017 02:03 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में बस ने बाइक सवार रौंदे, एक की मौत, जाम
बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, जाम
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, छर्रा (अलीगढ़)।

मंगलवार को छर्रा-गंगीरी मार्ग पर धनसारी की पोखर के निकट बाइक पर गंगीरी से आ रहे दो युवकों को पीछे से आ रही बस ने रौंद दिया। इससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस के मौके पर देर से पहुंचने से लोग भड़क उठे।

कस्बे में तीन स्थानों अतरौली रोड चौराहा, शिव मंदिर चौराहा व अलीगढ़ बस स्टैंड के पास जाम लगा दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया। उधर गंगीरी में चार दिन पहले ही हादसे पर बवाल से सबक लेते हुए छर्रा के साथ ही बरला, गंगीरी, दादों, पालीमुकीमपुर, अकराबाद थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई। तहसीलदार व क्षेत्राधिकारी अतरौली भी पहुंच गए। किसी तरह लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


कस्बे के अलीगढ़ रोड नई बस्ती निवासी साजिद का 22 वर्षीय पुत्र सोहिल पैथालाजी लैब में काम करता है। मंगलवार शाम चार बजे वह साथी फरहान के साथ गंगीरी से ब्लड सैंपल लेकर बाइक से छर्रा लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनसारी की पोखर के निकट पीछे से आ रही अलीगढ़-छर्रा मार्ग की बस ने उन्हें रौंद दिया। साजिद का सिर पहिए के नीचे आने से मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस के देर से पहुंचने पर लगाए गए जाम में तमाम वाहन फंसे रहे।

पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली निरीक्षक शत्रुघ्न उपाध्याय के अनुसार तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed