{"_id":"59b6ef714f1c1be97f8b6140","slug":"31505161073-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से अलीगढ़ होकर गुजरेंगी कैफियात और नीलांचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से अलीगढ़ होकर गुजरेंगी कैफियात और नीलांचल
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
आज से अलीगढ़ होकर गुजरेंगी कैफियात और नीलांचल
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर चल रहे वाशेबल एप्रोन के काम के कारण पिछले कुछ समय के लिए दिल्ली की ओर जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनों को लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद होकर निकाला जा रहा था। लेकिन अब मंगलवार से कैफियात और नीलांचल एक्सप्रेस टूंडला से अलीगढ़ होते हुए दिल्ली जाएंगी।
उत्तर प्रदेश रेलवे के पूछताछ केंद्र के अनुसार दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, अलीगढ़-पलवल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन और लखनऊ जा रही गोमती एक्सप्रेस रद रहीं।
जबकि बलिया-आनंद विहार 4 घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 11.30 घंटे, मगध एक्सप्रेस 4.30 घंटे, जबकि हावड़ा जाने वाली मउ-आनंद विहार एक्सप्रेस 3.30 घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 9 घंटे और पूर्वा एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों को परेशानियाें का सामना करना पड़ा।