फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   3050 kg of spoiled pickles and spices destroyed

Aligarh News: 3050 किलो खराब अचार और मसाले नष्ट कराए

Wed, 15 Oct 2025 02:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
3050 kg of spoiled pickles and spices destroyed
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जांच में खराब पाए गए मसाले और पुराना 3050 किलोग्राम अचार नष्ट करा दिया। सहायक आयुक्त खाद्य अजय जायसवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने मेहरा एग्रो फूड्स कलवारी रोड पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान फैक्टरी परिसर में गंदगी पाई गई। कारोबारी संदीप को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन




टीम ने इस मौके पर सरसों का तेल, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, मिक्स मसाला, हल्दी पाउडर, काला नमक तथा चटकारा ब्रांड मिक्स अचार के नमूने जांच के लिए भरे। लगभग 790 किलोग्राम सरसों का तेल, मसाले और तैयार अचार को सीज कर कारोबारी की अभिरक्षा में दिया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1.5 लाख रुपये है।
विज्ञापन





तहसील सिकंदराराऊ में फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स की टीम ने बस स्टैंड और पंत चौराहा पर 28 खाद्य पदार्थों की जांच की। इस मौके पर सरसों का तेल, सोयाबीन तेल, खोवा, पनीर, दूध, पेड़ा, लड्डू, सोनपापड़ी की जांच कर उसकी रिपोर्ट मौके पर ही बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




व्यापारियों और आम जनता को मिलावट पहचानने के तरीके बताए गए। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव वर्मा, ओमकार कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार, यदुवीर सिंह और पारुल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed