{"_id":"65cbcd5ed9568ed9d4064f78","slug":"300-people-from-bsp-and-other-parties-joined-bjp-aligarh-news-c-56-1-sknl1012-111064-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बसपा व अन्य दल के 300 लोग भाजपा से जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बसपा व अन्य दल के 300 लोग भाजपा से जुड़े
Wed, 14 Feb 2024 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
भाजपा में शामिल लोगों का स्वागत करते जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी। स्रोत : पार्टी
- फोटो : Samvad
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में विधानसभा स्तर में मिलन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को गोशाला रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर विपक्षी दलों के लोगों ने भगवा ओढ़कर लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने का संकल्प लिया। यहां बसपा नेता व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी रहे संजय प्रमोद ने 300 से अधिक लोगों के साथ भाजपा की सदस्यता ली।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय और सिकंदराराऊ विधायक विधायक वीरेंद्र सिंह राना उपस्थित रहे। विधानसभा वार आयोजित हुए मिलन समारोह में पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को सदस्यता दिलाई। जिसमें ग्राम प्रधान, निर्दलीय सभासद व बसपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सभी को समाहित करने वाली पार्टी है।
धीरज जैन, आशीष गोयल, मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष गिरिराज किशोर शर्मा, मा.सत्यपाल सिंह मदनावत, शैलेंद्र गौड़, जिला महामंत्री भूरा पहलवान, शिव देव दीक्षित, मूलचंद वार्ष्णेय, लोकसभा विस्तारक तुषार गौड़, हाथरस नगर मंत्री हरीश सेंगर, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, दंबेश चक, सुनील वर्मा एडवोकेट, स्मृति पाठक, सोनिया नारंग, रितु गोतम, ऊषा पाठक आदि मौजूद थीं।