फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   290 bride and groom married in a mandap

Aligarh News: 290 दूल्हा-दुल्हन की एक मंडप में हुई शादी, मंत्री लक्ष्मी नारायण ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद

Sat, 25 Mar 2023 06:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Mar 2023 06:22 PM IST
सार

पहले जिन परिवारों में बच्चियां पैदा होती थीं, तो उनके परिवार को बच्ची की शादी की चिन्ता रहती थी। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी बच्चियों के हाथ पीले करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना लागू की। आज प्रदेश भर में इस योजना के माध्यम से पूर्ण सम्मान के साथ शादियां कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
290 bride and groom married in a mandap
सामूहिक विवाह के बाद सेल्फी लेते नव दम्पति प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के हरदुआगंज स्थित रूक्मणी विहार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें  290 दूल्हा और दुल्हन के एक मंडप में शादी हुई। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें एवं जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। 

विज्ञापन


सामूहिक विवाह का उद्घाटन करते मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी
विज्ञापन


मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि पहले जिन परिवारों में बच्चियां पैदा होती थीं, तो उनके परिवार को बच्ची की शादी की चिन्ता रहती थी। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी बच्चियों के हाथ पीले करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना लागू की। आज प्रदेश भर में इस योजना के माध्यम से पूर्ण सम्मान के साथ शादियां कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अन्तर्गत सभी समुदाय के लोगो का ध्यान रखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश में सामूहिक विवाह का आयोजन वर्ष 2017 से कराया जा रहा है। ऐसे गरीब व निर्धन परिवार जो शादी विवाह समारोह में होने वाले व्यय को वहन करने में सक्षम नहीं हैं, उनका भी विवाह समारोह सम्मानपूर्वक, परम्परागत व धार्मिक रीति-रिवाज से सम्पन्न हो सके। जिसे साकार करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत यहां भव्य आयोजन किया जा रहा है।

 
सीडीओ आकांक्षा राना ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 290 जोड़ों को चिन्हित कर उनका विवाह सम्पन्न कराया गया है। सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा साकार करते हुए उनके जन्म से लेकर शादी और पढ़ाई तक कि ज़िम्मेदारी निभा रही है। 

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष  विजय सिंह, विधायक रवेंद्र पाल सिंह, विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी डॉ मानवेंद्र सिंह, एसडीएम खैर संजीव ओझा, एसडीएम गभाना केवी सिंह परियोजना निदेशक डीआरडीए भालचंद्र त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी, डीपीओ श्रेयस कुमार, सहायक निदेशक सूचना सन्दीप कुमार एवं संध्या बघेल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed