फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   28 Hundred vehicle licence can be suspend

2800 वाहन लाइसेंसियों पर लटकी निलंबन की तलवार

Fri, 11 Sep 2020 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
28  Hundred  vehicle licence can be suspend
जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस और परिवहन विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है। यातायात पुलिस ने हाल ही में 2800 वाहन लाइसेंस धारकों की सूची तैयार की है। इन सभी के लाइसेंस को निलंबित करने की मांग को लेकर परिवहन विभाग को रिपोर्ट भेजी है। हैरानी की बात यह है कि इनमें से 80 फीसदी लाइसेंस धारकों पर वाहन चलाने के दौरान फोन पर बात या उसका उपयोग करने का आरोप है।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने बताया कि शहर से लेकर देहात तक परिवहन विभाग और यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

यातायात पुलिस की ओर से 2800 वाहन चालकों के लाइसेंस को निलंबित करने की सिफारिश भेजी गई है। इनमें से कई के चालान तो बिना हेलमेट बाइक चलाने पर तीन से पांच बार तक हो चुके हैं। वहीं, कई ऐसे हैं, जिनका चालान पहली बार काटा गया है। मगर, वह फोन का उपयोग करते पाए गए हैं। फोन उपयोग वाहन चलाते समय करना गंभीर अपराध है। इसमें पहली दफा में ही चालान काटने के साथ ही लाइसेंस निरस्त करने का नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed