फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   26 gram panchayats of Aligarh will be developed as a model

मॉडल के रूप में विकसित होंगी अलीगढ़ की 26 ग्राम पंचायतें

Fri, 23 Jul 2021 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
26 gram panchayats of Aligarh will be developed as a model
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

जिले की 26 ग्राम पंचायतें मॉडल के रूप में विकसित होंगी। इन पंचायतों में महानगर की तर्ज पर न केवल पार्क, ओपन जिम की व्यवस्था होगी तो ग्राम सचिवालय व ग्राम सेवा केंद्र की भी व्यवस्था होगी। इन ग्राम पंचायतों का विकास ग्राम निधि एवं सालिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट फंड से होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जल्द ही इन पंचायतों को विकसित करने का काम शुरू हो जाएगा।

जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में पहले चरण में 26 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इनमें अन्य ग्राम पंचायतों की तर्ज पर ग्राम सचिवालय, सामुदायिक शौचालय, ग्राम सेवा केंद्र, सालिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट आदि होंगे। साथ ही ओपन जिम, लाइब्रेरी, पार्क आदि सुविधाएं भी होंगी। इन सभी विकास कार्यों के लिए ग्राम निधि के दस-दस लाख रुपये का इस्तेमाल होगा। जरूरत पड़ने पर सालिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की निधि का भी प्रयोग होगा।
विज्ञापन

यह होंगी विशेष सुविधाएं
- ग्राम पंचायत भवन
- ग्राम सचिवालय
- सामुदायिक शौचालय
- ठोस व द्रव्य अपशिष्ट प्रबंधन
-कूड़ा निस्तारण यार्ड
-मॉडल तालाब
-ओपन जिम
-रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
-सोख्ता गड्ढे
-आपरेशन कायाकल्प में विद्यालयों का सौंदर्यीकरण
-लाइब्रेरी
-बच्चों के खेलने के लिए पार्क
यह हैं माडल ग्राम पंचायतों का ब्यौरा
-ब्लाक चंडौस में रामपुर शाहपुर व औंगर नगला राजू
-जवां ब्लाक में साथा, तालिबनगर व गोधा
-बिजौली में गनेशपुर व बढ़ेसरा
-टप्पल में भरतपुर व जैदपुरा
-धनीपुर में हरदुआगंज देहात व भांखरी अहिवासी
-लोधा में महरावल व बादबामनी
-खैर में सभापुर व मानपुर खुर्द
-अकराबाद में कासिमपुर व बरहद
-छर्रा में रफायतपुर
-गोंडा में गोरई, अजाहरी व गोंडा
-अतरौली में गांव खेड़ा, काजमाबाद व ककेथल
-गंगीरी में धनसारी
-इगलास में विसाहुली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed