फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   25 Samples nagative of bird flu

बर्ड फ्लूः 25 नमूने निकले निगेटिव, 23 फिर भेजे गए

Fri, 15 Jan 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
25 Samples nagative of bird flu
बर्ड फ्लू के बढ़ते दायरे को देखते हुए जिले में लगातार पोल्ट्री फार्म की निगरानी हो रही है। मकर संक्रांति के अवकाश के बाद भी पशुपालन विभाग और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में पांच टीमों ने तहसीलवार जांच पड़ताल जारी रखी। इस दौरान हरदुआगंज, जलाली, सुढ़ियाल, जवां, छेरत के फार्मों से 23 नमूने लेकर बरेली के इज्जतनगर स्थित इंडियन वैटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट चार दिन बाद मिलेगी। इससे पहले बीती दो जनवरी को 20, इसके बाद पांच नमूने और भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पशुपालन विभाग और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। यहां की शेखा झील के परिंदों के नमूने भी भेजे गए थे, जहां इस सीजन में देश विदेश के लगभग एक लाख से अधिक परिंदे इस वक्त प्रवास कर रहे हैं। गनीमत ये रही कि इनमें कोई संक्रमण नहीं फैला है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बीपी सिंह ने बताया कि अभी तक जिले में किसी पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। इसके बाद भी सतर्कता और पूरी सावधानी बरती जा रही है। आगामी 24 जनवरी तक अलीगढ़ में दूसरे किसी भी जिले से अंडा, चिकन, मुर्गा, मुर्गी, चूजा जाने पर प्रभावी रोक रहेगी। इसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा। अब तक भेजे गए 25 नमूनों में कोई भी संक्रमण नहीं मिला है। मकर संक्रांति को भी 23 नमूने लिए गए हैं, जिनको बरेली भेजा जा रहा है। उनकी रिपोर्ट चार दिन बाद मिलेगी। फार्म दर फार्म और शेखा झील में जांच जारी रहेगी। बाजारों में भी एहतियातन जांच पड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed