फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   25 percent subsidy on setting up oxygen plant

ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी

Sun, 23 May 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
25 percent subsidy on setting up oxygen plant
कोरोना महामारी के दौर में मेडिकल उपकरणों सहित मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है। ऐसे में सरकार इनकी इकाई स्थापित करने वालों को विशेष सब्सिडी लाभ दे रही है। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया है कि कोरोना महामारी से निपटने में सहायक उत्पाद बनाने वाली औद्योगिक इकाइयों के विस्तार के लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश कोविड इमरजेंसी वित्त पोषण योजना शुरू की है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत इकाई को प्लांट मशीनरी व इक्विपमेंट की स्थापना में व्यय होने वाली राशि का 25 फीसदी अथवा 10 करोड़ रुपये में से जो राशि कम होगी, वित्तीय सहायता के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। उक्त के तहत मेडिकल सामग्री बनाने के लिए नई इकाइयां भी काम शुरू कर सकती हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने बताया है कि अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने इस योजना के तहत आवेदन आमंत्रित करने के लिए पत्र लिखा है। यह योजना सिर्फ एक वर्ष यानी 17 मई 2022 तक ही कारगर है। पात्र इकाइयों को सभी विभागों से सिर्फ 72 घंटे के भीतर स्वीकृति व अनापत्तियां दिलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता के लिए प्लांट, मशीनरी व इक्विपमेंट में पूंजी निवेश की न्यूनतम सीमा 20 लाख रुपये होगी। इसमें पहले आओ, पहले पाओ व्यवस्था लागू होगी। बजट रहने तक इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके आवेदन संबंधी जानकारी जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र से प्राप्त की जा सकती है।

इसमें लागत का 25 फीसदी या 10 करोड़ में से जो राशि कम होगी वह सब्सिडी होगी। सब्सिडी ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीमीटर, रेगुलेटर, वेंटिलेटर, बेड, ग्लब्स, पीपीई किट, मास्क व सैनिटाइजर आदि की इकाई स्थापना के लिए होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed