{"_id":"57966c6a4f1c1b2d6421e8ea","slug":"24-injured-in-bus-truck-collision-mini-jams","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बस-ट्रक की टक्कर में 24 घायल, जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बस-ट्रक की टक्कर में 24 घायल, जाम लगा
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
मिनी बस-ट्रक की टक्कर में 24 घायल, जाम लगा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर गांव जारौठ के समीप पशुओं से भरा ट्रक और सवारियों लेकर जा रही मिनी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें करीब 24 लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना के कारण एक घंटे तक रोड पर जाम लगा रहा। घटना के ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
सोमवार को दोपहर के समय करीब दो बजे एक मिनी बस अलीगढ़ से सवारी लेकर इगलास आ रही थी। दूसरी ओर से पशुओं से ओवरलोड ट्रक अलीगढ़ जा रहा था। यहां से 13 किलोमीटर दूर स्थित गांव जारौठ के समीप दोनों वाहनों की आमने सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मिनी बस की सभी सीटें उखड़ गई और बस चालक सतीश निवासी चूरा नगला, परिचालक गड्डर निवासी महुआ, रामवीर सिंह, जितेंद्र निवासी हाथरस, तरुण निवासी इगलास सहित 24 से अधिक लोग घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी महेशचंद्र मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गाड़ी में फंसी सवारियों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल कर गंभीर घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से अलीगढ़ भेजा। इसके साथ ही जिन सवारियों के हल्की चोटें आई थी वे स्वयं उपचार कराने चली गई। घटना के बाद दोनों वाहनों के बीच सड़क पर खड़े होने से दोनों साइड वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने जेसीबी से दोनों वाहनों को साइड में कराकर आवागमन सुचारु कराया। लगभग एक घंटे बाद जाम खुल सका। घटना के संबंध में खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।