फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   23 places in the city, got dengue mosquito larvae

शहर में 23 जगहों पर मिला डेंगू के मच्छर का लार्वा

Fri, 16 Sep 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 16 Sep 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, चिकुनगुनिया और मलेरिया आदि के प्रकोप को देखते हुए जिला मलेरिया विभाग की टीमों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया, जिसमें 23 अन्य स्थानों पर टीम को डेंगू का लार्वा मिला। इस स्थिति को देखते हुए भी मलखान सिंह जिला अस्पताल में साफ सफाई की स्थिति सुधर नहीं रही है।
विज्ञापन

यहां पर मरीजों की अधिक संख्या आती है, लेकिन उपचार के अभाव में मरीज भटक रहे हैं। कुछ दिन पहले शासन के निर्देश पर कमिश्नर और जिलाधिकारी ने अस्पताल में भ्रमण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और डेंगू के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए थे। डेंगू की स्थिति और रोकथाम के उपायों की पूरी जानकारी प्रतिदिन शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया विभाग की टीम ने नगला मसानी, दोदपुर पान वाली कोठी, गोविंद पार्क कॉलोनी, सुरेंद्र नगर, शाहकमाल कवर कुत्ता, रामगढ़ पंजीपुर, नगला किला, नगला कलार, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, मिल्लत एनक्लेव, नई बस्ती आदि इलाकों में भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर टीमों ने करीब 220 घरों में 211 कूलर, 152 फ्रिज सहित 280 अन्य बर्तनों का निरीक्षण किया। इसमें 12 कूलर, एक फ्रिज और 10 अन्य बर्तनों में डेंगू का लार्वा मिला। टीम ने अपनी मौजूदगी में सभी बर्तनों को खाली कराया। डेंगू का लार्वा नष्ट किया और लार्वा रोधी दवा पायरेथ्रम का छिड़काव किया।

टीम में सोरन सिंह, मो. हफीज, रामबाबू, कुंवरजी लाल, योगेंदर, रामपाल, हरस्वरूप, सत्य प्रकाश शर्मा, सत्य प्रकाश सिंह, धर्मपाल सिंह, प्रदीप, लोकेश, रामवीर, वीरपाल, अख्तर जमाल, सतेंद्र, गोविंद, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, ऊदल सिंह, रामकुमार, सत्यदेव, वीरेश, चंद्रपाल, विनोद, हरज्ञान, सतीश, शमशुद्दीन, होराम आदि शामिल थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed