{"_id":"6a330a76fedc7ed03f0072b4","slug":"2200-households-will-have-to-surrender-their-lpg-cylinders-within-a-month-aligarh-news-c-2-gur1004-999614-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 2200 घरों को एक महीने में एलपीजी सिलिंडर सरेंडर करने होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 2200 घरों को एक महीने में एलपीजी सिलिंडर सरेंडर करने होंगे
विज्ञापन
एलपीजी गैस सिलिंडर।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी इलाकों में रसोई गैस को लेकर बड़ा बदलाव होने वाला है। जिन क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की लाइन पहुंच चुकी हैं, वहां एलपीजी सिलिंडरों का उपयोग बंद करना होगा। अगले एक महीने के भीतर 2200 उपभोक्ताओं को अपने एलपीजी सिलिंडर सरेंडर करने पड़ सकते हैं।
इंडियन ऑयल अदाणी गैस कंपनी ने पहले चरण में शहर के 10 से अधिक प्रमुख इलाकों में पाइपलाइन नेटवर्क बिछाया है। इनमें तालानगरी, मंजूरगढ़ी, सीडीएफ छेरत, धौर्रा माफी, मैरिस रोड और क्वार्सी चौराहा शामिल हैं। ओजोन सिटी, सांगवान सिटी, इंजीनियर्स कॉलोनी, हरदुआगंज और महेशपुर भी इन इलाकों में हैं।
वर्तमान में शहर के 2200 घरों में पीएनजी पहुंच चुकी है, जिन्हें अब अपना पुराना एलपीजी कनेक्शन छोड़ना होगा। एक महीने बाद इन इलाकों में सिलिंडरों की डिलीवरी पूरी तरह बंद हो सकती है। इंडियन ऑयल अदाणी गैस के क्षेत्र प्रमुख आलोक कुमार गिरि ने बताया कि इसके लिए सरकार की ओर से भी आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है जो इस पूरे बदलाव की निगरानी कर रही है। कंपनी ने चिह्नित इलाकों में 5,000 मुख्य पॉइंट स्थापित किए हैं। इन पॉइंट की मदद से सीधे 15 हजार से अधिक घरों को पीएनजी से जोड़ा जा सकता है।
दूसरे चरण में मानसरोवर, सुरेंद्र नगर और कुलदीप विहार में पीएनजी पहुंचनी है। सेंटर पॉइंट, मेरिस रोड और मलखान नगर भी इस विस्तार में शामिल हैं।