फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना 14 नवंबर को आएंगे

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना 14 नवंबर को आएंगे

Mon, 12 Nov 2018 01:21 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना 14 नवंबर को आएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना 14 नवंबर बाल दिवस के मौके पर अलीगढ़ आएंगे। वह यहां पर स्वच्छ भारत मिशन, ओडीएफ और नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। नगर निगम सीमा में शामिल नए वार्डों में हुए कामकाज की समीक्षा भी होगी।

नगर विकास मंत्री के आगमन से पहले नगर निगम का पूरा अमला सक्रिय हो गया है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने रविवार को नगर विकास मंत्री के साथ निकलने वाली स्वच्छता जागरूकता रैली के मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सुरेश खन्ना प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान तहत जागरूकता गोष्टी व स्वच्छता रैली में शामिल होंगेे। इसके बाद वह कृष्णांजलि नाट्यशाला में स्वच्छता जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता रैली लाल डिग्गी चौराहे से टेलीफ ोन एक्सचेंज, तस्वीर महल, जेल रोड ओवरब्रिज, प्रदर्शनी के मित्तल गेट से होते हुए कृष्णांजलि पहुंचेगी। इस दौरान महानगर के विभिन्न स्कूलों से निकलने वाली रैली के मार्ग भी तय किए गए हैं।

नगर आयुक्त ने रैली मार्ग का निरीक्षण करने के बाद अधीनस्थों को खामियां दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता रैली के मार्ग पर व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए। उन्होंनेे बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छता की ज्योति जागृत करने के उद्देश्य से नगर विकास मंत्री के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली जा रही है।


सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने नगर आयुक्त का सम्मान किया
दीपावली पर नगर में सफ ाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के लिए सिटीजन वेलफ़े यर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त सत्यप्रकाश को रविवार को सम्मानित किया। नगर आयुक्त ने कहा शहरवासियों के सहयोग से निश्चित रूप से नगर निगम की सभी व्यवस्थाएं प्रभावी बनाई जाएंगी। इस मौके पर संस्था की ओर से योगेंद्र सिंह, दीपक पालीवाल, रेनू कुमारी, कविता शर्मा, गोपाल, राजेश कुमारी, अजय कुमार, बंटी वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed