फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नगर निगम जल्द खरीदेगा पांच करोड़ के उपकरण

नगर निगम जल्द खरीदेगा पांच करोड़ के उपकरण

Sat, 10 Nov 2018 02:17 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम जल्द खरीदेगा पांच करोड़ के उपकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर की बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम अब पांच करोड़ रुपये के विभिन्न उपकरण खरीदेगा। इसके साथ ही शहर में कूड़ा जलाकर वातावरण को प्रदूषित करने वालों पर सख्त कार्यवाही की तैयारियां भी की जा रही हैं। नगर आयुक्त ने कूड़ेदान खाली करने के अभियान में एक दिन में 100 कूड़ेदान खाली कराए।

नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल के निर्देशानुसार शुक्रवार को पूरे शहर में दीपावली पर्व के बाद कूड़े से भरे हुए कूड़ेदानों को युद्ध स्तर पर खाली कराने का अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत नगर आयुक्त महोदय ने पुराने कूड़ेदानों को रंगने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक व सेनेटरी सुपरवाइजर का उत्तरदायित्व निर्धारित भी किया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि जो सफाई कर्मचारी कूड़ेदान में आग लगाते हैं
विज्ञापन


अथवा ऐसे दुकानदार या शहरवासी, जो कूड़ेदान में आग लगाने का प्रयास करते हैं। उसकी तत्काल सूचना नगर निगम व्हाट्सएप ग्रुप अथवा कंट्रोल रूम पर दें। जिससे निगम अपनी एक्शन टीम के द्वारा कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर सके। नगर आयुक्त ने बताया इस कार्यवाही के लिए गोपनीय रूप से चयन करने के लिए व्यक्ति, दुकानदार आदि को चयनित भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज पर देर रात्रि सफाई अभियान समाप्त होने के बाद नगर आयुक्त ने शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में लोगों से फीडबैक भी लिया। कई जगह लोगों ने नगर निगम के सार्थक प्रयासों की सराहना की तो कुछ लोगों ने और सुधार करने की बात कही।

उन्होंने बताया कि तंग गलियों से कूड़ा उठाने के लिए 40 टेंपो टिपर, 300 हाथ गाड़ी, 1600 हैंगिंग कूड़ेदान, एक बड़ी पोकलैंड मशीन, 2 राइटिंग मशीन, 15 ट्रॉली, एक कैटल कैचर, 15 छोटे ट्रैक्टर, 40 साइकिल रिक्शा, तीन मोबाइल टॉयलेट क्रय किए जाने के लिए शासन ने धनराशि अवमुक्त कर दी है। जिसके प्रस्ताव पर मंडलायुक्त ने भी स्वीकृति दे दी है। शीघ्र ई निविदा आदि की कार्रवाई पूरी कर उपकरण खरीदे जाएंगे।


इसके साथ ही नगर आयुक्त ने बताया दीपावली पर नगर निगम द्वारा एटूजेड के माध्यम से रात्रि में कूड़ा उठाने की व्यवस्था लागू की गई थी, परंतु इस व्यवस्था में क्षेत्रीय दुकानदारों व नागरिकों द्वारा कूड़ा उठ जाने के बाद सुबह दोबारा कूड़ा डालने के कारण ये व्यवस्था सफल नही हो पाई और दिन में पुन: कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां निकालनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed