फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ठेके से शराब व नकदी चोरी

ठेके से शराब व नकदी चोरी

Tue, 30 Oct 2018 02:48 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
ठेके से शराब व नकदी चोरी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मानव कल्याणपुरम निवासी रवेंद्र पाल सिंह के आगरा रोड स्थित ठेके से रविवार रात में कुछ चोरों ने छत काटकर शराब सहित गल्ले में रखे रुपये पार कर दिए। सूचना पर सेल्समैन, मालिक तथा पुलिस ने मौका का मुआयना किया। इसके बाद रवेंद्र ने कार्यवाही के लिए सासनीगेट थाने में तहरीर दी है।

बता दें कि रवेंद्र पाल सिंह का आगरा रोड पर रूसा हास्पिटल के पास आगरा रोड नंबर दो के नाम से सरकारी अंग्रेजी शराब का ठेका है। रविवार रात नौ बजे तक रवेंद्र बेची गई शराब की नकदी व अन्य हिसाब लेकर अपने घर चला गया।
विज्ञापन


इसके बाद मईनाथ निवासी सेल्समैन नीरज यादव व मडराक निवासी संगम प्रताप सिंह ने रात नौ बजे के बाद बिक्री की गई शराब की नकदी (लगभग 15000) दुकान के गल्ले में रखकर दस बजे अपने अपने घर चले गए। दुकान के पड़ोसी साहब सिंह ने सुबह साढ़े नौ बजे सेल्समैन संगम को फोन कर अवगत कराया कि दुकान में कुछ तोड़फोड़ हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगम ने तत्काल रवेंद्र को सूचना दी। रवेंद्र ने मोबाइल फोन से सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद प्रार्थी ने दोनों सेल्समैन व दोस्त रामखिलाड़ी को दुकान पर भेजा। शटर खोलने पर पता चला कि छत का एक हिस्सा कटा हुआ है।

इस पर रामखिलाड़ी ने यूपी 100 को फोन कर सूचना दी। प्रार्थी ने थाना सासनीगेट को सूचित किया। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, एलईडी टीवी, 43 महंगे ब्रांड की शराब की बोतल व नकदी चोरी होने की जानकारी दी है। इसके साथ ही सात हाफ, 11 क्वार्टर और एट पीएम की दो पेटी भी गायब थी।


पीड़ित ने थाना सासनीगेट में तहरीर देकर उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की है। इसी के साथ ठेके के बराबर में नौरंगाबाद निवासी विजय पर्चूने की दुकान से दस हजार का माल चोरी हुआ है। पीड़ित ने इसकी भी तहरीर थाने में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed