फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   28 व 29 को डीएस कालेज में होगा संस्कृत कवि सम्मेलन

28 व 29 को डीएस कालेज में होगा संस्कृत कवि सम्मेलन

Tue, 21 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
28 व 29 को डीएस कालेज में होगा संस्कृत कवि सम्मेलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ शहर के धर्म समाज स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 28 और 29 अगस्त को विशाल संस्कृत कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इस कवि सम्मेलन में देश के अलग-अलग राज्यों से जाने-माने संस्कृत के कवि अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। इस कवि सम्मेलन के मुख्य आयोजक उत्तर प्रदेश संस्कृत अकादमी लखनऊ व डीएस कॉलेज हैं।

कार्यक्रम संयोजक डीएस कॉलेज के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ. द्वारिकानाथ त्रिपाठी ने बताया कि अलीगढ़ में संस्कृत कवि सम्मेलन का आयोजन प्रथम बार हो रहा है। 28 अगस्त को सुबह छह बजे से हवन होगा।
विज्ञापन


साढ़े सात बजे से संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए महाविद्यालय से एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। दस बजे विद्यालय परिसर में कवि सम्मेलन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के अध्यक्ष आचार्य वाचस्पति मिश्र करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां नासा वैज्ञानिक आचार्य ओमप्रकाश पांडेय व आचार्य विश्वनाथ स्वामी जगन्नाथ पुरी उड़ीसा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। 11:30 बजे अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

जिसमें अलीगढ़ जनपद के कई महाविद्यालयों के छात्र संस्कृत में अपना संबोधन देंगे। प्रतिभागियों को कॉलेज में ही तत्काल रूप से अलग-अलग विषय दिया जाएगा।

जिस पर उन्हें अपने विचार संस्कृत में ही संबोधित करने होगे। अच्छा बोलने वाले को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक राष्ट्रीय संस्कृत कवि सम्मेलन शुरू होगा।


जिसके अध्यक्षता संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के पूर्व कुलपति आचार्य अभिराज राजेंद्र मिश्र करेंगे। अलीगढ़ मंडल के आयकर आयुक्त सुनील कुमार बाजपेयी व मंडलायुक्त अजयदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

29 अगस्त को विभिन्न सत्रों में संस्कृत गोष्ठी का आयोजन होगा, जो विद्यालय के अलग-अलग सभागार में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed