{"_id":"5b63661a4f1c1b9c3e8b4d00","slug":"21533240858-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी मेडिकल स्टोर की किरकिरी बने जेनरिक दवा स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी मेडिकल स्टोर की किरकिरी बने जेनरिक दवा स्टोर
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जब जिस्म किसी मर्ज से परेशान हो तो दवा ही वह चीज है जो राहत पहुंचा सकती है। यही दवाएं अगर बहुत ही कम कीमत में मिल जाएं तो जेब की सेहत भी दुरुस्त रहती है। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट आदि के वह मरीज जिनको प्रतिदिन इन जीवन रक्षक दवाओं का सेवन करना होता है उनको यह दवाएं प्रधानमंत्री औषधि केंद्र यानि जेनरिक दवाओं के स्टोरों से बहुत ही सस्ती मिल रही हैं।
मलखान सिंह जिला अस्पताल में मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के मकसद से शुरू हुआ जन औषधि केंद्र अस्पताल के बाहर कुछ निजी मेडिकल स्टोर वालों की आंखों की किरकिरी बन गया है। क्योंकि इस औषधि केंद्र पर बाजार मूल्य से 90 फीसदी तक सस्ती वही दवा मिल रही है।
मरीजों को इसका खूब फायदा हो रहा है। कुछ ही दिनों में ही 30-30 फीसदी की बढ़ोतरी केंद्र की बिक्री में हुई है। जिला अस्पताल परिसर में खुले जन औषधि केंद्र पर करीब 250 तरह की दवाएं उपलब्ध हैं। इन उपलब्ध दवाओं की सूची अस्पताल के प्रत्येक डाक्टर, ओपीडी और इमरजेंसी में पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन
इन दवाओं में शुगर, कैलेस्ट्रोल, हार्ट, लीवर, ब्लड प्रेशर, न्यूरोपैथिक पेन, कफ, एनीमिया, एंटी सेप्टिक लिक्विड, एंटी एलर्जिक दवाएं भी शामिल हैं। शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट, लीवर आदि की दवाएं ऐसी हैं जिनकी कुछ लोगों को रोजाना ही जरूरत पड़ती है। औषधि केंद्र के खुल जाने से ऐसे मरीजों को बहुत राहत मिल रही है।
कितनी सस्ती है दवा
- शुगर में काम आने वाली मैटमोर्फिन निस्यूलिन बाजार में 144 रुपये जबकि केंद्र में 71 रुपये की है।
- शुगर में ही काम आने वाली मैटमोर्फिन 1000 एमजी बाजार में 150 रुपये जबकि केंद्र में मात्र 11 रुपये में उपलब्ध है
- शुगर में ही काम आने वाली मैटमोर्फिन ग्लिमप्राइड 2 एमजी बाजार में 200 रुपये की जबकि केंद्र में मात्र 18 रुपये में मिल रही है।
- कैलेस्ट्रोल में काम आने वाली रोस्यूवेस्टेन 10 एमजी बाजार में 300 रुपये में जबकि केंद्र में मात्र 16 रुपये में है।
- कैलेस्ट्रोल मे ही काम आने वाली एट्रोवेस्टिन 10 एमजी बाजार में 70 रुपये में जबकि केंद्र में मात्र 5 रुपये में मिल रही है।
- कैलेस्ट्रोल ट्रायग्लायसिस में काम आने वाली रोस्यूवेस्टेन 10 एमजी फेनोफाइबिरेट 160 एमजी बाजार में 400 रुपये की है लेकिन केंद्र में मात्र 25 रुपये की है।
- हार्ट की दवा क्लैपिड्रोगल 75 एमजी बाजार में 100 रुपये की है जबकि केंद्र में मात्र 12 रुपये में उपलब्ध हैं।
- इसी तरह अन्य दवाएं भी हैं
‘अस्पताल में खोला गया जन औषधि केंद्र लोगों को कम पैसों में अच्छी दवाएं उपलब्ध कराने के मकसद से खोला गया है। यह अपने उद्देश्य में कामयाब भी हो रहा है। अभी इसमें दवाएं और बढ़ेंगी’
- डॉ. रामकिशन, सीएमएस, मलखान सिंह जिला अस्पताल
महिला अस्पताल में केंद्र का काम शुरू
अलीगढ़। जिला अस्पताल के बाद अब जिला महिला अस्पताल में भी जन औषधि केंद्र का काम गुरुवार से शुरू हो गया। यहां पर सीएमएस कार्यालय के सामने केंद्र बनाया जा रहा है। इसके लिए ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया है।