{"_id":"5b4a5c624f1c1b3b5a8b4be3","slug":"21531599970-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन के लिए दोपहर तीन बजे से जाएगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन के लिए दोपहर तीन बजे से जाएगी बस
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
वृंदावन जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पिछले कई माह से बंद पड़ी रोडवेज बस को पुन: शुरू कर दिया है। अब यह बस गांधी पार्क बस अड्डे से दोपहर दो बजे के स्थान पर तीन बजे वृंदावन के लिए चलेगी।
करीब एक साल पहले एआरएम बुद्ध विहार ने वृंदावन जाने वाले यात्रियों के लिए सुबह सात बजे और दोपहर में दो बजे सीधे बस का संचालन शुरू कराया। कुछ दिन तक दोनों बसों का संचालन हुआ, लेकिन दोपहर दो बजे वाली बस में यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए उसे मार्च में बंद कर दिया।
कुछ लोगों ने इसकी शिकायत सांसद सतीश गौतम से की। सांसद सतीश गौतम ने इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बुद्ध विहार को पत्र लिखा।
विज्ञापन
सांसद के पत्र का संज्ञान लेकर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने तीन बजे से बस का संचालन शुरू करा दिया है। एआरएम ने बताया कि गांधी पार्क से रोजाना सुबह सात बजे और दोपहर तीन बजे बाया-पानी गांव होते हुए बस वृंदावन के लिए रवाना होगी।
इसी तरह उधर से दोपहर 11 बजे और शाम को सात बजे अलीगढ़ के लिए बस चलेगी। 68 किलोमीटर की दूरी का किराया 71 रुपये है। उन्होंने बताया कि दोपहर तीन बजे यहां से जाने वाले लोग दर्शन कर इसी बस से शाम सात बजे लौटकर अलीगढ़ आ सकते हैं।