{"_id":"5b1ae48a4f1c1bf36e8b6f31","slug":"21528489098-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाइश मैदान में शुक्रवार एवं रविवार को भी सजेगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाइश मैदान में शुक्रवार एवं रविवार को भी सजेगा बाजार
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के दौरान मात्र एक माह तक बुक रहने वाला नुमाइश मैदान प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को लगने वाले मंगल बाजार के अलावा खाली ही पड़ा रहता है। अब प्रशासन ने इस मैदान को आय के साधन के रूप में देखना शुरू कर दिया है। इसके लिए मंगल के अलावा शुक्रवार एवं रविवार को भी यहां बाजार सजवाने की तैयारी है। इसकी सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। अब 14 जून को दोनों नए बाजारों के लिए नीलामी होगी।
नुमाइश मैदान के अधिकतम दोहन एवं इसे धन उपार्जन के लिए उपयोगी बनाने के लिए प्रशासन ने पहली बार नया प्रयोग करने की ठानी है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने पिछले दिनों तय किया था कि नुमाइश मैदान से आय बढ़ाने के लिए यहां कृषि एवं उद्योग के आउटलेट्स एवं डिस्प्ले सेंटर खोले जाएं। जो वर्ष पर्यंत चलें।
इसके अलावा मंगल बाजार के साथ ही शुक्रवार एवं रविवार को भी यहां बाजार सजवाया जाए। इस योजना पर अमल शुरू हो गया है। एडीएम सिटी एवं नुमाइश प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि शुक्रवार एवं रविवार को नुमाइश मैदान में बाजार सजवाने पर सहमति बन गई है। अब 14 जून को नीलामी के जरिये इसकी अग्रिम कार्रवाई करा दी जाएगी।