{"_id":"5a6ce5494f1c1b4e588b51a7","slug":"21517086025-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर से अलीगढ़: 11 घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर से अलीगढ़: 11 घंटे
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर टू अलीगढ़ : ग्यारह घंटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
कोहरे ने ट्रेनों की चाल बिगाड़ कर रख दी है। वीआईपी ट्रेनों समेत कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। रीवा से चलकर आनंद बिहार जाने वाली रीवांचल एक्सप्रेस को कानपुर से अलीगढ़ पहुंचने में 11 घंटे लगे। ट्रेन लेट होने से बच्चे भूख से बिलबिलाते रहे, वहीं दिल्ली जा रहे मरीज भी रेलवे प्रशासन को कोसते रहे।
रीवांचल एक्सप्रेस का कानपुर आगमन रात लगभग 11:20 बजे का है। ट्रेन कई दिनों से लेट चल रही थी, जिससे इसे गुरुवार को चार घंटे लेट रीवा से रवाना किया गया। शुक्रवार सुबह ट्रेन 4:32 पर कानपुर पहुंची और लगभग साढ़े छह बजे पनकी स्टेशन पहुंची।
इस ट्रेन का अलीगढ़ तक कहीं भी ठहराव नहीं है, फिर भी इसे क्रमश: शिकोहाबाद पर रोका गया और एक के बाद चार वीआईपी ट्रेन निकाली गईं। वीआईपी ट्रेनों को निकालने के चक्कर में ट्रेन को अलीगढ़ तक पहुंचने में 11 घंटे लग गए। इसी प्रकार प्रयागराज एक्सप्रेस भी लगभग चार घंटे लेट पहुंची। लखनऊ-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस भी ढाई घंटे लेट रही।