{"_id":"594c04464f1c1b69358b4673","slug":"21498154054-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना ठगी में तांत्रिक को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोना ठगी में तांत्रिक को जेल भेजा
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोना ठगने के आरोपी तांत्रिक को भेजा जेल
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना क्वार्सी पुलिस ने सोने की ठगी करने वाले तांत्रिक व उसके सहियोगी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
बेगमबाग निवासी अनिल का काम ठप पड़ जाने पर एक मित्र ने पूजा पाठ की सलाह दी। इस पर एक तांत्रिक पूजा करने के लिए उनके घर आया, जो पूजा पाठ के नाम पर सोने के जेवरात एक घड़े में बंद करवाए और नौ महीने बाद खोलने की बात कहकर चला गया।
दो से तीन दिन बाद तांत्रिक का फोन न लगने पर उन्हें शक हुआ। जब घड़ा खोलकर देखा तो उसमें जेवरात के स्थान पर ईंट पत्थर निकले। अनिल ने मंगलवार को तांत्रिक व उसके एक साथी को सारसौल पर देखा तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें तांत्रिक ने अपना नाम जावेद व दूसरे ने नवीन बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों गुरुवार को कोर्ट में पेश किए, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।