फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   21 candidates filed nomination for Aligarh Lok Sabha

Lok Sabha Election: अलीगढ़ लोकसभा के लिए 21 प्रत्याशियों ने किए नामांकन, 5 अप्रैल को होगी जांच

Thu, 04 Apr 2024 08:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 08:09 PM IST
सार

अलीगढ़ लोकसभा से अब तक भाजपा, सपा, बसपा समेत छोटे दलों के कुल 21 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है। कुल 35 नामांकन पत्र खरीदे गए थे। इनमें से 14 प्रत्याशी नामांकन करने ही नहीं पहुंचे। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच व 8 अप्रैल को नाम वापसी के साथ ही चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।  

विज्ञापन
21 candidates filed nomination for Aligarh Lok Sabha
ज्ञानी राम ने निर्दलीय प्रत्याशी बतौर नामांकन करते हुए - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया 4 अप्रैल को संपन्न हो गई। अंतिम दिन 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस तरह कुल 21 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में एडीएम न्यायिक के कोर्ट में चल रहे नामांकन के अंतिम दिन स्वतंत्र जनता पार्टी के सतीश कुमार ने एक सेट में नामांकन किया। निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञानी राम व राजेश कुमार ने भी एक सेट में नामांकन किया। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी कैलाश कुमार ने, निर्दलीय प्रत्याशी मो. जकी ने, भारत जोड़ो पार्टी के प्रत्याशी मो. शकील ने, एआईएमआईएम के प्रत्याशी दिलीप कुमार शर्मा ने, भूपेंद्र पाल सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार ने, निर्दलीय प्रत्याशी दर्शन पाल सिंह ने और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चौधरी बिजेंद्र सिंह ने एक सेट में एवं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी ने तीन सेट में अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन
उपजिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि अब तक भाजपा, सपा, बसपा समेत छोटे दलों के कुल 21 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है। कुल 35 नामांकन पत्र खरीदे गए थे। इनमें से 14 प्रत्याशी नामांकन करने ही नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच व आठ अप्रैल को नाम वापसी के साथ ही चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।  
नामांकन
अब तक इन्होंने किया नामांकन

  1. सतीश कुमार गौतम, भारतीय जनता पार्टी
  2. चौधरी बिजेंद्र सिंह, समाजवादी पार्टी
  3. हितेंद्र कुमार बंटी, बहुजन समाज पार्टी
  4. मुकेश कुमार, राष्ट्रीय जनसंचार दल
  5. पुष्पेंद्र कुमार, वंचित समाज इंसाफ पार्टी
  6. मनोज कुमार शर्मा, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी
  7. मनोज कुमार, समान अधिकार पार्टी
  8. केशव देव, भ्रष्टाचार विरोधी सेना
  9. सुरेंद्र, मौलिक अधिकार पार्टी
  10. सतीश कुमार, स्वतंत्र जनता पार्टी 
  11. कैलाश कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी 
  12. मो. शकील, भारत जोड़ो पार्टी के प्रत्याशी  
  13. दिलीप कुमार शर्मा, एआईएमआईएम 
  14. राजकुमार, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी 
  15. दर्शन पाल सिंह, निर्दलीय
  16. सतीश कुमार, निर्दलीय
  17. महेश कुमार, निर्दलीय
  18. मो. जकी, निर्दलीय 
  19. भूपेंद्र पाल सिंह, निर्दलीय 
  20. ज्ञानी राम, निर्दलीय
  21. राजेश कुमार, निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed