फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   2016: The Athletica goodbye

अलविदा ः एथलेटिका-2016

Fri, 28 Oct 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
2016: The Athletica goodbye
अलविदा ः एथलेटिका- 2016 - फोटो : Rupesh
उप्र एथलेटिक्स संघ से अधिकृत जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में आईआईएमटी, अलीगढ़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय कैप्टन अब्बास अली मैमोरियल इंटर डिस्ट्रिक्ट  एथलेटिक्स टूर्नामेंट एथलेटिका 2016 का समापन महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हो गया। दूसरे दिन भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में  खिलाड़ियोें ने दम-खम दिखाया। विजयी खिलाड़ियोें कोे पुरस्कृत किया गया। एथलेटिका में 80 स्कूलों के 1600 से ज्यादा खिलाड़ियोें ने भाग लिया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य रूप से स्वाधीनता  सेनानी  कैप्टन अब्बास अली की नातिन सेहबा इस्लाम, डीएम राजमणि यादव, एएमयू कोषाध्यक्ष प्रो हबीब-उर-रहमान, डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफ ीसर डॉ मंजूर आलम अंसारी, आइआइएमटीअलीगढ़ के संस्थापक डॉ डीएस महलवार, सचिव पंकज महलवार, रजिस्ट्रार डॉ विजेंद्र सिंह, प्राचार्य शंभू केएन सिंह रावत, परीक्षा नियंत्रक जितेंद्र महलवार, शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल प्रधानाचार्य एलके पीटर, जिला ओलम्पिक संघ अध्यक्ष मज़हर-उल-कमल, शमशाद आजमी सचिव जिला एथलेटिक्स संघ ने शिरकत की।
विज्ञापन

शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियों से  एथलेटिका 2016 के दूसरे दिन के खेलों का शुभारंभ हुआ। डीएम ने इस मौके पर कहा कि परिवार, संस्थान, जनपद, प्रदेश व देश के नाम को रोशन करने में खेलों का विशेष योगदान रहता है। बेटा हो बेटी सभी अपनी प्रतिभा का लोहा समाज के सामने सिद्ध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईएमटी सचिव पंकज महलवार ने बताया कि  एथलेटिका 2016  में हर खेल से एक यानि 11 चयनित खिलाड़ियों को आगामी नवंबर में विशाखापट्टनम में इंडियन फैडरेशन ऑफ  एथलेटिक्स द्वारा आयोजित होने वाली नेशनल इंटर डिस्टिक्ट एथलेटिक्स मीट में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
डीएम ने विजेताओं के लिए 11 हजार रूपये ंप्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर मुख्य रूप से कॅार्डिनेटर कुलदीप गौड़, डॉ इंदू सिंह, कोच राहुल, सुप्राची शर्मा, मुर्शफ अली संयुक्त सचिव, बली उज्जमा खान, मसूद अमीनी, नगेंद्र सिंह, उत्तम कुमार मुखर्जी, चमन शर्मा, दीपक राजपूत, गजेंद्र मुख्य थे। संचालन प्रखर गोयल ने किया।

 दूसरे दिन के यह रहे परिणाम
100 मीटर फ र्राटा दौड़ बालिका वर्ग सुमन लता प्रथम, रेनू द्वितीय, जया राजपूत तृतीय, बालक वर्ग जूनियर में हेमंत प्रथम, कृष्णा द्वितीय, पुष्पेंद्र कुमार तृतीय, सीनियर में शेलेंद्र सिंह प्रथम, अफ्फ ान खांन द्वितीय, निमेश यादव तृतीय, 200 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग गुंजन कुमार प्रथम, रविना द्वितीय, जया राजपूत तृतीय रहे। बालक वर्ग में शैलेंद्र सिंह प्रथम, मोहित कुमार द्वितीय, विष्णु आर्य ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में गुंजन प्रथम, दीक्षा आर्य द्वितीय, अंजली राघव तृतीय नंबर पर रही। बालक वर्ग में विष्णु आर्य प्रथम, रिंकू द्वितीय, ललित कुमार तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में पूजा वर्मा प्रथम, रूबी द्वितीय व रचना तृतीय, 1500 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में निधि प्रथम, पूजा वर्मा द्वितीय, प्रांजल तृतीय के अलावा बालक वर्ग में देश दीपक प्रथम, माधव सिंह द्वितीय, निर्दोष कुमार ने तीसरा स्थान पाया। 300 मीटर दौड़  बालिका वर्ग में  रेनू प्रथम, रचना द्वितीय, रूबी तृतीय, 5000 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में निधि प्रथम, चांदनी द्वितीय, बबीता राजपूत का तीसरा स्थान आया। बालक वर्ग में निर्दोष कुमार प्रथम, प्रमोद द्वितीय, रिषभ तृतीय स्थान पर रहा। ऊंची कूद बालिका वर्ग में शालिनी प्रसाद प्रथम, खुशबू द्वितीय, रबीना को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग में लवकुश शर्मा प्रथम, नित्यानंद कुमार द्वितीय, पंकज कश्यप तृतीय रहा। भाला फैंक बालिका वर्ग में अरिबा नसीम प्रथम, पूजा द्वितीय,  खुशबू तृतीय, बालक वर्ग में दानवीर सिंह प्रथम, सुमीत कुमार द्वितीय, गौरव तृतीय स्थान पर रहा। साथ ही मार्च पास इंग्राहम पब्लिक स्कूल प्रथम, इकरा पब्लिक स्कूल द्वितीय व एनएस इंटरनेशनल स्कूल- रघुवीर बाल मंदिर को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed