{"_id":"5cc8b1f2bdec2206fe05fd13","slug":"201556656626-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मई तक आंधी बारिश का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मई तक आंधी बारिश का पूर्वानुमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
लगातार तीन दिनों से भीषण गरमी से आने वाले दो तीन दिनों में कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि खेत में जिन किसानों की फसल खड़ी है उनके लिए ये अच्छी खबर नहीं है। मौसम विभाग ने एक पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी कर कहा है कि आगामी 3 मई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने 30 अप्रैल से 3 मई के मध्य धूल भरी आंधी व तेज हवाओं व बारिश की संभावना जताई है। इसी रिपोर्ट के अनुसार जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने आपदा प्रबंधन टीमों को पहले से हर स्थिति से निपटने को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं जिससे किसी भी आपात स्थिति में निपटा जा सके। डीएम ने एडीएम वित्त सहित सभी एसडीएम को निर्देश दिए है कि वह जनहित में सभी व्यवस्थाएं पूर्व में कर लें।