{"_id":"5cc370c1bdec220750606dd2","slug":"201556312257-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ डिपो के चार चालकों की संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ डिपो के चार चालकों की संविदा समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
लंबे समय से ड्यूटी से नदारद रहने वाले अलीगढ़ डिपो के चार चालक की एआरएम ने संविदा समाप्त कर दी है। इसके साथ ही 44 ऐसे और चालक है जो कि ड्यूटी पर कम आ रहे हैं। इनके खिलाफ भी विभाग सूची बनाने में लगी है। जल्द ही इनके खिलाफ भी कार्यवाही होने की उम्मीद है।
एआरएम अलीगढ़ लोकेश राजपूत ने बताया कि अलीगढ़ डिपो में चालक के रूप में तैनात कृष्ण कुमार पुत्र रमेश चंद, खेम सिंह पुत्र श्यामलाल, दुष्यंत कुमार व शीलेंद्र कुमार पिछले काफी समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। इन्हें कई बार पत्र के माध्यम से सूचना भी भेजी गई, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला।
जवाब न मिलने पर इनकी संविदा समाप्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि डिपो में कुल 228 चालक हैं। इसमें से 44 ऐसे हैं जो कि मानक के अनुरूप ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। इनकी सूची बनाई जा रही है, जल्द ही इनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।