{"_id":"5c802aadbdec2214743f2eb0","slug":"201551903405-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना सासनी गेट इलाके में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां पर करीब 150 महिलाओं को 10-10 रुपये का एक फार्म देकर उन्हें झांसे में ले लिया। जब इस फार्म की हकीकत सामने आई तो पता लगा कि ठगी है। स्थानीय सभासद संजय शर्मा की ओर से पुलिस को पूरे प्रकरण की तहरीर दी गई है।
कथित योजना के इस फार्म का नाम प्रधानमंत्री बेटी बचाओ योजना दिया गया है। इसके नीचे अधिकृत पंजीकरण फर्मा लिखा है। जिसके बाद ग्रामीण और शहर की श्रेणी दी गई है। इस फार्म में आवेदक का नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, आधार कार्ड संख्या, पता, योग्यता, माता और पिता के आधार कार्ड की संख्या और मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, बैंक खाता आदि जानकारी मांगी गई है। इस फार्म को 10 रुपये का बेचा गया और कहा गया कि इसमें बेटियों को पैसा मिलेगा। आशंका जताई जा रही है कि शहर में विभिन्न स्थानों पर ऐसे ही ठगी गई गई है।
जब महिलाएं इस फार्म को लेकर आसपास की बैंक की शाखाओं में गई तो बैंकों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद महिलाएं स्थानीय सभासद संजय शर्मा के पास पहुंची। पूरा मामला सामने आने के बाद संजय शर्मा सभी को लेकर थाने पहुंचे और घटना के संबंध में तहरीर लिखकर दी है।