फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मास्टर एथलेटिक्स में 15 स्वर्ण के साथ अलीगढ़ दूसरे स्थान पर

मास्टर एथलेटिक्स में 15 स्वर्ण के साथ अलीगढ़ दूसरे स्थान पर

Tue, 25 Dec 2018 02:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
मास्टर एथलेटिक्स में 15 स्वर्ण के साथ अलीगढ़ दूसरे स्थान पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिला मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से जिला स्टेडियम में आयोजित 28वीं प्रदेश स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स पुरुष-महिला प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह मौजूद रहे। जिला मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह फकीरा ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।

प्रतियोगिता में सोमवार को 400 मी, 800 मी, 5000 मी, शॉर्टपुट व हैमर थ्रो में 35 से 95 वर्ष आयु के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रथम बनारस, द्वितीय अलीगढ़ व तृतीय लखनऊ रहा। सभी विजयी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि खिलाड़ी कभी बुजुर्ग नहीं होता। इतने उम्रदराज खिलाड़ियों को देखकर उनका भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मन कर रहा है। कहा कि खेल को कभी भी गलत भावना से नहीं खेलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उ.प्र. मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल सिंह, जिला मास्टर एथेलिक्स एसोसिएशन के सचिव मनोज चौधरी, कमल नाथ तिवारी, समीर चौधरी, जिला रस्सा कसी के सचिव तस्लीम, शमशाद निसार आजमी, यासीन शम्स, नदीम खांडे आदि मौजूद रहे। संचालन उप क्रीड़ाधिकारी अश्विनी कुमार त्यागी ने किया।

यह रहे विजेता
शॉर्टपुट में 35 से 39 वर्ष आयु में बनारस के विश्वजीत चैटर्जी प्रथम, अलीगढ़ के संजीव व संजय द्वितीय व तृतीय रहे। 65 से 69 वर्ष में कानपुर के जगन्नाथ सिंह प्रथम, अलीगढ़ के अब्दुल हामिद खान द्वितीय व हाथरस के किशनपाल सिंह तृतीय रहे। वहीं 35 वर्ष महिला में बनारस की सविता प्रथम, आगरा की प्रेमवती द्वितीय व अलीगढ़ की मालती तृतीय रहीं। 50 में बनारस की दीपा गुप्ता प्रथम रहीं।

200 मीटर में 45 वर्ष में सहारनपुर के खुशतार परवेज प्रथम, अलीगढ़ के दिनेश व अजय द्वितीय व तृतीय रहे। 50 वर्ष में अलीगढ़ के श्रीगोपाल ने बाजी मारी। 55 में बनारस के कलाम अली प्रथम, अलीगढ़ के रिशाल द्वितीय रहे। 60 में अलीगढ़ के वीरपाल द्वितीय रहे। 70 में बनारस के वी के सिंह प्रथम, लखनऊ के लक्ष्मण द्वितीय व अलीगढ़ के महेंद्र प्रसाद तृतीय रहे।

1500 मीटर दौड़ में 45 वर्ष में बनारस के रमेश यादव प्रथम, इटावा के राममोहन द्वितीय व अलीगढ़ के हिम्मत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 वर्ष में मेरठ के चरन सिंह प्रथम, अलीगढ़ के वीरेंद्र तिवारी द्वितीय व बनारस के प्रमोद तृतीय रहे। 60 में आगरा के मोहन सिंह आर्य प्रथम, झांसी के चेतराम द्वितीय व अलीगढ़ के बीरपाल सिंह तृतीय रहे। 65 वर्ष में अलीगढ़ के उपदेव प्रथम रहे। वहीं 35 वर्ष महिला में नोएडा की पिंकी ने बाजी मारी।

5000 मीटर 35 वर्ष में बनारस के विश्वजीत चैटर्जी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 45 में बनारस के रमेश प्रथम, इटावा के राममोहन द्वितीय व अलीगढ़ के चंद्रपाल सिंह तृतीय रहे। 50 में मेरठ के चरन सिंह प्रथम, बुलंदशहर के जितेंद्र द्वितीय व अलीगढ़ के वीरेंद्र तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 55 में बनारस के सरवजीत ने बाजी मारी। 65 में बनारस के एसी दुबे प्रथम, अलीगढ़ के उपदेव द्वितीय रहे। वहीं महिला 35 वर्ष में गौतम बुद्ध नगर की पिंकी ने बाजी मारी।


किसने कितने पदक जीते
प्रदेश स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता रहे बनारस ने 16 स्वर्ण, 21 चांदी व 13 कांस्य पदक जीते हैं। दूसरे स्थान पर रहे अलीगढ़ ने बनारस से एक कम 15 स्वर्ण, 19 चांदी व 17 कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लखनऊ को 11 स्वर्ण, 14 चांदी व 13 कांस्य पदक ही हाथ लग पाए।









विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed