फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सेना की आवश्यकताओं में से कितने उत्पादों की कर सकते है पूर्ति

सेना की आवश्यकताओं में से कितने उत्पादों की कर सकते है पूर्ति

Thu, 09 Aug 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
सेना की आवश्यकताओं में से कितने उत्पादों की कर सकते है पूर्ति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ के उद्यमियों को रक्षा मंत्रालय के ब्लू प्रिंट का बेसब्री से इंतजार है। सबसे बड़ा सवाल है कि अलीगढ़ की इंडस्ट्री के लिए रक्षा मंत्रालय क्या लेकर आ रहा है और यहां के उद्यमियों से क्या चाहता है।

उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महत्वाकांक्षी डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा की थी। इसमें अलीगढ़, आगरा एवं झांसी सहित उत्तर प्रदेश के छह जिले शामिल हैं। 11 अगस्त को अलीगढ़ में सेमिनार होने जा रही है।
विज्ञापन


इसमें रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अतिरिक्त सेना के बड़े अधिकारी तथा कई देशों के राजदूतों शामिल होंगे। रॉयल रेजीडेंसी में कार्यक्रम की युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। इसी कार्यक्रम के सिलसिले में चंद रोज पहले रक्षा मंत्रालय के अधिकारी दिल्ली से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन लोगों ने यहां के उद्यमियों से कहा था कि यहां की बैठक से संबंधित पॉलिसी तैयार है और रक्षा मंत्री स्वयं इसकी घोषणा कार्यक्रम में करेंगी। रक्षा मंत्री के इस ब्लू प्रिंट का इंतजार यहां के उद्यमियों को बेसब्री से है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि रक्षा मंत्रालय अलीगढ़ के उद्यमियों के लिए क्या सौगात लेकर आ रहा है।

यह भी स्पष्ट होगा कि यहां के उद्यमियों से मंत्रालय क्या चाहता है। उद्योगपति मोहित गुप्ता कहते हैं कि रक्षा मंत्रालय की पॉलिसी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि डिफेंस कॉरिडोर में हमारी क्या भूमिका होगी। हम भी मंत्रालय को दिखाना चाहते हैं कि हमारे यहां क्या-क्या हो सकता है।


एल्युमीनियम, जिंक एवं आयरन से संबंधित प्रोडक्ट तैयार करने में अलीगढ़ माहिर है। रक्षा उत्पाद बनाने वाले तरुण सक्सेना का कहना है कि 273 आइटम ऐसे हैं, जिनकी आवश्यकता सेना को है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इसमें से हम कितने आइटम बना सकते हैं। इसके अतिरिक्त कंपोनेंट पर विचार कर सकते हैं। ब्लू प्रिंट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed