फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   किताबी ज्ञान के साथ मिलेगी रोजगार देने वाली पढ़ाई भी

किताबी ज्ञान के साथ मिलेगी रोजगार देने वाली पढ़ाई भी

Tue, 12 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
किताबी ज्ञान के साथ मिलेगी रोजगार देने वाली पढ़ाई भी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पहली बार डीएस कॉलेज में किताबी ज्ञान के साथ रोजगार देने वाली पढ़ाई भी होगी। इसकी शुरुआत नए सत्र में होगी। ‘ट्रिपल सी’ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की सरकार से अनुमति मिल गई है।

इस कॉलेज में पढ़ने की हर विद्यार्थी की ख्वाहिश होती है। खास बात यह है कि कॉलेज में कई कोर्स और विषय हैं, जो दूसरे कॉलेज में नहीं हैं।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश का कहना है कि स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 22 जून से प्रास्पेक्टस बंटने शुरू हो जाएंगे ।‘ट्रिपल सी’ में 40 सीटें होंगी। चार शिक्षक पढ़ाएंगे।
विज्ञापन


कोर्स सीट अनु. जाति अनु. जनजाति पिछड़ी सामान्य
प्रतिशत - 21 2 27 50
बीए-1 640 134 13 173 320
बीएससी-1 640 134 13 173 320
बीकॉम-1 240 50 05 65 120
बीएलएलबी 120 25 02 33 60
बीबीए 140 28 05 37 70
बीसीए 140 28 05 37 70

विद्यार्थियों के लिए सुविधा
- हॉकी, फुटबॉल मैदान, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग रिंग, जिम।
- सेमी डिजीटल लाइब्रेरी, सीसीटीवी कैमरा।

महाविद्यालय का परिधान
छात्राएं : गुलाबी रंग का कुर्ता, सफेद सलवार, सफेद दुपट्टा। छात्र ग्रे रंग का पैंट, सफेद शर्ट।
विधि विद्यार्थी : काली रंग की पैंट, सफेद शर्ट, काला कोट।

यहां पढ़ चुके हैं राजस्थान के राज्यपाल
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह, बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह, एमएलसी ठा. जयवीर सिंह, जीएसआई के डायरेक्टर जनरल हरवंश सिंह, सीएमएससी के डायरेक्टर उमेश लावनियां, एनआईसी रायपुर के डायरेक्टर डॉ. हिमांशु गोविल सहित अन्य शख्सियतें यहां पढ़ चुकी हैं। यहां पढ़कर अपने-अपने क्षेत्र में सफलता के परचम बुलंद कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed