फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   होर्डिंग में अपना फोटो न होने पर भड़के नेताजी

होर्डिंग में अपना फोटो न होने पर भड़के नेताजी

Wed, 27 Dec 2017 03:01 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 03:01 AM IST
विज्ञापन
होर्डिंग में अपना फोटो न होने पर भड़के नेताजी
होर्डिंग में अपना फोटो न होने पर भड़के नेताजी
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के आगामी 5 जनवरी को आने वाले जन्मदिन के होर्डिंग में अपना फोटो नहीं होने से भाजपा महानगर अध्यक्ष बुरी तरह बौखला गए और उन सभी होर्डिंग प्लेक्स आदि को उखड़ा दिया।

इस बात से आहत भाजपा की नेता कमलेश शेखर वाल्मीकि ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर पूरे मामले की शिकायत की है। पत्र में कहा है कि इन दोनों वरिष्ठ भाजपा नेताओं के जन्मदिन के प्लेक्स उन्होंने बनवाए थे।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न स्थानों सहित महानगर कार्यालय बारहद्वारी पर भी इन प्लेक्स को लगवाया गया था, लेकिन महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने इन प्लेक्स को उखड़वा दिया। पत्र में कहा गया है कि इन्हीं की गलत नीतियों के कारण भाजपा महापौर पद के चुनाव में सीट हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गुटबाजी और कार्यकर्ता विरोधी राजनीति कर रहे हैं। इस घटना से वाल्मीकि समाज के हजारों कार्यकर्ता आहत हैं। पत्र में मांग की गई है कि ऐसे पदाधिकारी के संबंध में जांच की जाए और जल्द से जल्द इन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाए।


-इस तरह का कोई प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है और न इस तरह की छोटी बातों के लिए उनके पास समय है। यह किसी के द्वारा बेवजह प्रचारित करने के लिए किया जा रहा है।-विवेक सारस्वत महानगर अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed